चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
नागपुर टेस्ट: एंडरसन के आगे शीर्ष बल्लेबाजों ने घुटने टेके
नागपुर, एजेंसी
First Published:14-12-12 08:32 PM
Last Updated:15-12-12 11:06 AM
दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की घातक गेंदबाजी के समक्ष भारतीय शीर्ष बल्लेबाजी क्रम ने शुक्रवार को घुटने टेक दिए। महज 87 रन के कुल योग पर उसने सचिन, तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गम्भीर और चेतेश्वर पुजारा के विकेट गंवा दिए। इससे पहले भारत ने मेहमान टीम की पहली पारी 330 रनों पर समेट दी थी। उसकी ओर से पहली पारी में बनाए गए रन के मुकाबले भारतीय टीम अभी भी 243 रन पीछे है।
विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में जारी श्रृंखला के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक बल्लेबाज विराट कोहली (11) और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (8) रन पर नाबाद लौटे। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और गौतम गम्भीर के साथ पारी की शुरुआत करने आए वीरेंद्र सहवाग खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। सहवाग को जेम्स एंडरसन ने बोल्ड किया।
भारत का दूसरा विकेट चेतेश्वर पुजारा के रूप में गिरा, जिन्हें ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान ने इयान बेल के हाथों कैच कराया। पुजारा ने गम्भीर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े।
अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का निराशाजनक प्रदर्शन यहां भी जारी रहा। तेंदुलकर ने एक बार फिर निराश किया और दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें एंडरसन ने बोल्ड किया।
गम्भीर के रूप में भारत का चौथा विकेट गिरा। गम्भीर को एंडरसन ने विकेट कीपर मैट प्रॉयर के हाथों कैच कराया। गम्भीर ने चार चौकों की मदद से 37 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से एंडरसन ने तीन जबकि स्वान ने एक विकेट झटका।
इससे पहले, इंग्लिश टीम ने पहले दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए थे। कल के नाबाद लौटे बल्लेबाज जोए रूट (31) और प्रॉयर (34) ने आज दिन के खेल की शुरुआत की।
प्रॉयर 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बोल्ड किया। प्रॉयर ने पदार्पण टेस्ट खेल रहे रूट के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 103 रन जोड़े।
टिम ब्रेस्नन को मध्यम गति के तेज गेंदबाज ईशान्त शर्मा की गेंद पर अम्पायर ने पगबाधा करार दिया। ब्रेस्नन अपना खाता भी नहीं खोल सके।
रूट के रूप में इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा। रूट को लेग स्पिनर पीयूष चावला ने अपनी ही गेंद पर कैच किया। रूट ने 229 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 73 रन बनाए।
स्वान ने 56 रन बनाए। उन्हें चावला की गेंद पर अम्पायर ने पगबाधा करार दिया जबकि एंडरसन के रूप में इंग्लैंड का अंतिम विकेट गिरा। एंडरसन को चार रन के निजी योग पर चावला ने पुजारा के हाथों लपकवाया। मोंटी पनेसर एक रन पर नाबाद लौटे।
भारत की ओर से चावला ने चार जबकि ईशान्त ने तीन विकेट झटके। रवींद्र जडेजा ने दो तथा अश्विन ने एक विकेट चटकाए।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(2)
By ranjit kumar (15th-December-2012 09:14:AM)
INDIA KE SARE KHILADI AB BEKAR HOGYE IS LIYE IN HAB KO BAHAR KA RASTA DIKHNA CHAIYE OR SACHIN KO AB SANYAS LE LENA CHAIYE
By NASIR HUSSAIN (15th-December-2012 12:27:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
