राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
ईडन गार्डंस पर अच्छे रिकार्ड से हमारा मनोबल बढ़ा: मिसबाह
कोलकाता, एजेंसी
First Published:02-01-13 08:27 PM
पाकिस्तान के कप्तान मिसबाह उल हक ने कहा कि ईडन गार्डंस पर भारत के खिलाफ उनकी टीम के सभी मैच जीतने के रिकार्ड से उन्हें गुरुवार को वनडे सीरीज जीतने के अभियान में मदद मिलेगी।
मिसबाह ने दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि टीम के रूप में हमारे पास कुछ यादगार लम्हें हैं। साथ ही हमारे खिलाड़ियों ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया है। क्रिकेट में आत्मविश्वास की अहम भूमिका है। अगर आपका रिकार्ड अच्छा है तो इससे अधिक आत्मविश्वास मिलता है।
पाकिस्तान ने भारत में पिछली वनडे सीरीज 2004-05 में जीती थी लेकिन मिसबाह ने कहा कि वे वर्तमान में जीते हैं। मिसबाह ने कहा कि भारत-पाकिस्तान सीरीज हमेशा अहम होती है। हमें नहीं पता कि असल में हम यहां कब जीते थे। यह काफी अहम सीरीज है। हम अपनी सारी ऊर्जा एकत्रित करके अच्छा क्रिकेट खेलने की योजना बना रहे हैं। प्रत्येक मैच नया मैच है और आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
पाकिस्तान के कप्तान ने 107 वनडे के अपने कैरियर के दौरान कोई शतक नहीं जमाया है लेकिन उन्होंने कहा कि जब तक वह टीम में योगदान करते रहेंगे तब तक उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
