सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो

बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
सहवाग ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-04-12 12:46 PM
दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने पिछले चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स पर मंगलवार को यहां आठ विकेट की धमाकेदार जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों को दिया।
उन्होंने मैच के बाद कहा कि हमारे गेंदबाजों ने शुरू से ही सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की और बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर रखा। सहवाग ने कहा कि मोरने मोरकल शुरू से ही हावी रहे जिसका फायदा दूसरी छोर के गेंदबाजों को भी मिला।
उन्होंने कहा कि केविन पीटरसन और महेला जयवर्धन के आने से टीम का बल्लेबाजी क्रम मजबूत हुआ है। सहवाग ने कहा कि पीटरसन और महेला ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके बारे में हम जानते हैं कि वे किसी भी तरह की स्थिति को अच्छे से संभाल सकते हैं। इसलिए उनके आने से हमारा मध्यक्रम अच्छी तरह मजबूत हुआ है।
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने चार बल्लेबाजों के रन आउट को हार का कारण बताया। उन्होंने कहा कि हमारे चार बल्लेबाज रन आउट हुए जिनमें तीन चोटी के बल्लेबाज थ और जब इस तरह की स्थिति हो तब लंबी साझेदारियां निभाना मुश्किल होता है। मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ी अगले मैच में इन गलतियों से सबक लेकर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल