मंगलवार, 21 मई, 2013 | 21:43 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
हारने के कलंक को धोने उतरेंगे धौनी के धुरंधर
चेन्नई, एजेंसी
First Published:03-05-12 02:40 PM
Last Updated:03-05-12 02:49 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अपने घरेलू मैदान पर लगातार दो मैच हारने के कारण बौखलाए चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के धुरंधर शुक्रवार को जब यहां डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद का सामना करने उतरेंगे तो उनका एकमात्र लक्ष्य अपनी हार की कहानी को जीत में बदलना होगा जबकि चार्जर्स अंकतालिका में अपना अंक बढ़ाने की जुगत में होंगे।
 
गत दो बार की विजेता टीम चेन्नई सुपरकिंग्स इस समय अपने कुल दस मैचों में से चार में जीत दर्ज करके नौ अंकों के साथ चौथे स्थान पर है जबकि चार्जर्स ने कुल नौ मैचों में से मात्र दो में जीत दर्ज की है और इस वजह से वह अपने पांच अंकों के साथ अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर है।
 
अपने पहले के लगातार पांच मैचों में शिकस्त झेल चुके चार्जर्स के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आखिरकार गत 26 अप्रैल को पुणे वॉरियर्स के खिलाफ अपना पहला मैच जीता था और इसी जीत की बदौलत उन्हें आईपीएल पांच में पहली जीत का स्वाद चखने को मिला था। इसके बाद चार्जर्स को मुंबई इंडियंस के हाथों मुंह की खानी पड़ी थी लेकिन पुणे वॉरियर्स को एक बार फिर शिकस्त देकर वह जीत की पटरी पर लौट चुके हैं।
 
जबकि दूसरी तरफ आईपीएल का खिताब दो बार अपने नाम करने वाले और इस लीग की दमदार टीमों में से एक सुपरकिंग्स का प्रदर्शन और भाग्य उसका साथ नहीं दे रहा और वह घरेलू मैदान पर लगातार अपने पिछले दो मैच हार चुके हैं लेकिन किस्मत के धनी धौनी के नेतृत्व में टीम कब पासा पलट दे कहा नहीं जा सकता है।
 
सुपर किंग्स और चार्जर्स की वर्तमान स्थिति को देखा जाए तो चेन्नई ने जहां अपना पिछला मुकाबला केकेआर के हाथों बेहद नजदीक से गंवाया है तो वहीं चार्जर्स ने पुणे वॉरियर्स को करारी शिकस्त दी है। ऐसे में चेन्नई पर चार्जर्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने का मनोवैज्ञानिक दबाव भी होगा।
 
चेन्नई के बल्लेबाजी क्रम में ओपनिंग बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस, एस बद्रीनाथ, सुरेश रैना, कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, रवींद्र जडेजा और रिद्धीमन साहा सभी ऐसे खिलाड़ी है जिनके लिए बड़ा स्कोर बनाकर विपक्षियों केलिए परेशानी खड़ी कर देना और ऐसे ही बड़े लक्ष्य का पीछा करना कोई मुश्किल काम नहीं है।
 
इसके अलावा चेन्नई का गेंदबाजी क्रम भी श्रीलंकाई गेंदबाज नुवान कुलशेखर, आर अश्विन, एल्बी मोर्कल, ड्वेन ब्रावो, के रूप में काफी मजबूत है। मोर्कल को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए जाना जाता है इसलिए चार्जर्स के बल्लेबाजों के सामने एक बड़ी चुनौती सुपरकिंग्स के गेंदबाजों का सामना करने की होगी।
 
दूसरी ओर चार्जर्स के कैमरून व्हाइट और कप्तान कुमार संगकारा जिस तरह फॉर्म में है उससे किसी भी गेंदेबाज का दिल दहल सकता है। व्हाइट और संगकारा की विस्फोटक पारियों और उनके बीच 157 रन की साझेदारी की बदौलत ही चार्जर्स गत एक मई को पुणे वॉरियर्स को 13 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत का स्वाद चखा था।
 
चार्जर्स के बल्लेबाजों ने काबिलेतारीफ प्रदर्शन करते हुए चार विकेट पर 186 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे बाद उसके गेंदबाजों ने भी उसी तरह का शानदार प्रदर्शने करते हुए पुणे को पांच विकेट पर 173 रन के स्कोर पर रोक दिया था।
 
हालांकि चार्जर्स ने अपने दोनों ओपनर पार्थिव पटेल और शिखर धवन 23 रन तक गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद व्हाइट और संगकारा ने तीसरे विकेट के लिए 157 रन की बड़ी साझेदारी कर चार्जर्स को शानदार स्कोर तक पहुंचा दिया था। व्हाइट ने 45 गेंदों पर 74 रन में चार चौके और चार छक्के ठोके जबकि संगकारा ने अपनी लय हासिल करते हुए 52 गेंदों पर 82 रन में दस चौके और दो छक्के लगाए।
 
जबकि दूसरी तरफ सुपरकिंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला बेहद दो गेंद शेष रहते पांच विकेट से गंवाना पड़ा था। इसे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ भी उसने बहुत करीब से ही मात खाई थी।
 
कोलकाता ने चेन्नई को पांच विकेट पर 139 रन के स्कोर पर ही रोक दिया था और उसको कोई भी बल्लेबाज अपना कमाल नहीं दिखा पाया था। सुरेश रैना ने 34 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 44 रन बनाए थे जबकि कप्तान धौनी ने 30 गेंदों पर नाबाद 34 रन में अपने आक्रामक स्वभाव के विपरीत सिर्फ दो चौके लगाए थे। इसी तरह फाफ डू प्लेसिस भी तीन रन बनाकर आउट हुए जबकि टीम से जुड़े ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल हस्सी ने 18 ड्वेन ब्रावो ने 12 रबीन्द्र जडेजा ने नौ और एल्बी मोर्कल ने नाबाद 13 रन बनाए थे।
 
चेन्नई ने अपने दो पिछले मैचों में जैसा प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि उसे चार्जर्स से सबक लेने की जरूरत है जो निचले पायदान पर होने के बावजूद जीत के लिए संघर्षरत है और अपने दो ओपनरों के पवनेलियन लौटने के बाद भी जोरदार वापसी करने की क्षमता रखता है।
 
धौनी को अपने धुरंधरों से काफी उम्मीद रहेगी कि वे चार्जर्स के खिलाफ जीत हासिल करके घरेलू मैदान में लगातार दो मैच हारने के कलंक को धोएं और जीत की पटरी पर लौटें।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°