पुलिस की पूछताछ के लिए मयप्पन मुंबई पहुंचे
पुलिस की पूछताछ के लिए मयप्पन मुंबई पहुंचे
राजस्थान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
राजस्थान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
राजस्थान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
कोहली का समय आ गया: गावस्कर
नागपुर, एजेंसी
First Published:17-12-12 08:49 PM
महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि युवा विराट कोहली भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं और इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद वह मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से कप्तानी हासिल करने के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड ने नागपुर में चौथा और अंतिम टेस्ट ड्रा कराके 2-1 की जीत के साथ भारत में 28 बरस बाद टेस्ट सीरीज जीती।
गावस्कर ने कहा कि समय आ गया है कि चयनकर्ता भविष्य पर ध्यान दे क्योंकि धौनी सीरीज में लय में नहीं दिखे। पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर ने कहा कि इस टेस्ट के चौथे दिन तक मैं कहता रहा कि महेंद्र सिंह धौनी का कोई विकल्प नहीं है लेकिन विराट के मुश्किल हालात में शतक जड़ने के बाद मुझे लगता है कि उसने अपने बारे में अच्छी चीज खोज ली है। मुझे लगता है कि वह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है।
गावस्कर ने एनडीटीवी से कहा कि मुझे लगता है कि इसकी ओर सकारात्मक तरीके से देखा जाना चाहिए क्योंकि यहीं भविष्य है। इस पूर्व भारतीय कप्तान ने शर्मनाक हार के लिए भारतीय टीम की आलोचना की लेकिन धौनी को साधारण और आक्रामकता विहीन कप्तानी के लिए विशेष रूप से लताड़ा। उन्होंने कहा कि अगर भारत जीतना चाहता था तो उसे रात के स्कोर पर ही पारी घोषित करके जज्बा दिखाना चाहिए था। इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन हमारे गेंदबाज प्रभावहीन थे और हमारे बल्लेबाजों ने वैसा प्रदर्शन नहीं किया जिसकी उम्मीद थी। यह टीम की विफलता है।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
