बुधवार, 22 मई, 2013 | 02:49 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
धोनी ने कहा, कप्तानी नहीं छोडूंगा
कोलकाता, एजेंसी
First Published:09-12-12 02:00 PM
Last Updated:09-12-12 03:36 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
घरेलू सरजमीं पर लगातार दो शर्मनाक हार के बावजूद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने से इनकार करते हुए कहा कि यह भागने का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी लेने और टीम का भाग्य बदलने का समय है।

इंग्लैंड के हाथों ईडन गार्डन्स में सात विकेट से शिकस्त के साथ चार मैचों की श्रृंखला में भारत के 1 .2 से पिछड़ने के बाद धोनी ने कहा कि फिलहाल मेरे लिए सबसे आसान यह कहना होगा कि मैं कप्तानी छोड़ रहा हूं और सिर्फ टीम का हिस्सा हूं। लेकिन यह जिम्मेदारी से भागने की तरह होगा।

उन्होंने कहा कि बेशक अन्य लोग भी हैं जो फैसला करेंगे। बीसीसीआई और प्रशासनिक लोग भी हैं जो इसे देखना चाहेंगे। टेस्ट मैचों में धोनी की फार्म भी सवालों के घेरे में है। धोनी ने कहा कि यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह टीम को एकजुट करें और अगले मैच के लिए तैयार करें।

उन्होंने कहा कि मेरे लिए, मेरी जिम्मेदारी टीम को एकजुट करना और अगले टेस्ट की तैयारी करना है। यहीं अनुभव काम आता है। आपके पास अनुभवी और युवा खिलाडिम्यों का अच्छा मिश्रण है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°