फोटो गैलरी

Hindi Newsभ्रष्टाचार का गढ़ बन गया डीडीसीए: बेदी, आजाद

भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया डीडीसीए: बेदी, आजाद

पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी सहित कई पूर्व क्रिकेटरों ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ को आड़े हाथों लेते हुए उसे भ्रष्टाचार का गढ़ करार...

भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया डीडीसीए: बेदी, आजाद
Fri, 12 Oct 2012 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी सहित कई पूर्व क्रिकेटरों ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ को आड़े हाथों लेते हुए उसे भ्रष्टाचार का गढ़ करार दिया। क्रिकेटरों ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की तर्ज पर डीडीसीए में भी पूर्व क्रिकेटरों की नियुक्ति करने की अपील की।

भारत की 1983 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य कीर्ति आजाद पिछले कुछ महीनों से डीडीसीए के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। उनके समर्थन में आज बेदी, मनिंदर सिंह, सुरिंदर खन्ना, गुरशरण सिंह जैसे पूर्व क्रिकेटर भी एक साथ मंच पर आये।

बेदी और आजाद ने अलग अलग बयान जारी करके डीडीसीए में वित्तीय धांधली और भाई भतीजावाद के आरोप लगाये। बेदी ने इस अवसर पर संवाददाताओं से कहा कि डीडीसीए में पदाधिकारियों ने आतंक मचा रखा है और यह सब देश की राजधानी में हो रहा है। ऐसा यदि कोलकाता, चेन्नई या मुंबई में होता तो कब की कार्रवाई कर दी जाती।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें