भाजपा ने की नक्सली हमले की निंदा
नए आकाश पर तुरंत मिलेंगे सवालों के जवाब
नए आकाश पर तुरंत मिलेंगे सवालों के जवाब
वीसी शुक्ला गुड़गांव में भर्ती, स्थिति गंभीर
प्रधानमंत्री, सोनिया ने की पीड़ितों से मुलाकात
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन
'बड़े नामों और दबाव से नहीं डरता भुवनेश्वर'
नयी दिल्ली, एजेंसी
First Published:27-12-12 04:28 PM
पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 क्रिकेट मैच में तीन विकेट चटकाकर शानदार पदार्पण करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर सिंह के कोच ने इसका श्रेय उसकी बरसों की मेहनत और लगन को दिया। उन्होंने कहा कि वह बल्लेबाज की ख्याति और दबाव के हालात से डरता नहीं है।
भुवनेश्वर ने चार ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिये थे। इनमें नासिर जमशेद, अहमद शहजाद और उमर अकमल के विकेट शामिल थे।
मेरठ के रहने वाले 22 वर्षीय भुवनेश्वर को क्रिकेट का ककहरा सिखाने वाले कोच संजय रस्तोगी ने कहा कि भुवनेश्वर 13 साल की उम्र में जब मेरठ कॉलेज के ग्राउंड पर खेलने आया, तभी हमने उसकी प्रतिभा को पहचान लिया था। उसमें गेंद को इनस्विंग और आउटस्विंग कराने की नैसर्गिक क्षमता थी और कड़ी मेहनत से उसने इसे निखारा।
उन्होंने कहा कि अंडर 15 क्रिकेट में पदार्पण करते हुए उसने पांच विकेट चटकाये थे। वह दबाव से डरता नहीं है और यही उसकी सबसे बड़ी खूबी है। उन्होंने बताया कि पहले टी20 मैच के बाद भुवनेश्वर ने मैच नहीं जीत पाने पर दुख जताया था। उन्होंने हालांकि उसे शुक्रवार को होने वाले दूसरे मैच में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सलाह दी।
रस्तोगी ने कहा कि मैंने उसे इतना ही कहा कि अगले मैच पर पूरा फोकस करे। पिछली हार को भुलाकर नये सिरे से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करे। मुझे यकीन है कि वह इस लय को कायम रखेगा।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल