गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, और बढ़ेगा तापमान पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
चयनकर्ताओं पर कोई दबाव नहीं: बीसीसीआई
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:12-12-12 05:18 PM
बीसीसीआई ने बुधवार को पूर्व चयनकर्ता मोहिंदर अमरनाथ के इस आरोप को खारिज किया कि बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दबाव में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को बाहर नहीं किया गया।
अमरनाथ ने कहा था कि कुछ अंदरूनी कारणों से चयन समिति ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में लगातार आठ टेस्ट हारने के बावजूद धौनी को कप्तानी से नहीं हटाया। बीसीसीआई उपाध्यक्ष और इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि मैं इस बात को नहीं मानता। ऐसा कभी नहीं हुआ। इस तरह के बयान देना सही नहीं है।
उन्होंने कहा कि चयन समिति की बैठक में सभी को अपनी राय रखने का अधिकार है। इस तरह के बयान देकर खिलाड़ियों और क्रिकेटप्रेमियों में कोई धारणा पैदा करना गलत है। उन्होंने कहा कि चयनकर्ता स्वतंत्र हैं। उन पर कोई दबाव नहीं है। अमरनाथ ने कहा था कि धौनी को हटाने पर बात हुई थी और उस पर सहमति भी बन गई थी लेकिन कुछ आंतरिक कारणों से ऐसा हुआ नहीं। मैं कारणों का ब्यौरा अभी नहीं दूंगा लेकिन सही समय आने पर देशवासियों को उसके बारे में बताऊंगा। उन्होंने यह भी कहा था कि धौनी को बाहर करने के मामले में चयन समिति पर बाहरी दबाव भी था।
अमरनाथ ने कहा था कि भारतीय राजनीति और क्रिकेट, ये दोनों समान ही हैं। कुछ लोग हैं जो खेल को नियंत्रित कर रहे हैं और अन्य लोग कदम उठाने से डरते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि धौनी को टेस्ट से बतौर कप्तान हटा देना चाहिए। उसने टेस्ट स्तर पर कोई आक्रामक प्रदर्शन नहीं किया है। कप्तान का टीम में स्थान सुरक्षित होना चाहिए, लेकिन मुझे टीम में उसका स्थान सुरक्षित नहीं लगता। उसके पास टेस्ट क्रिकेट के लिए तकनीक ही नहीं हैं। ऐसा माना जाता है कि 69 टेस्ट और 74 वनडे खेल चुके अमरनाथ चयन समिति के अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल थे, लेकिन उन्हें बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के आदेश पर हटा दिया गया क्योंकि उनके धौनी के साथ मतभेद थे।
अमरनाथ ने कहा था कि कुछ अंदरूनी कारणों से चयन समिति ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में लगातार आठ टेस्ट हारने के बावजूद धौनी को कप्तानी से नहीं हटाया। बीसीसीआई उपाध्यक्ष और इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि मैं इस बात को नहीं मानता। ऐसा कभी नहीं हुआ। इस तरह के बयान देना सही नहीं है।
अमरनाथ ने कहा था कि भारतीय राजनीति और क्रिकेट, ये दोनों समान ही हैं। कुछ लोग हैं जो खेल को नियंत्रित कर रहे हैं और अन्य लोग कदम उठाने से डरते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि धौनी को टेस्ट से बतौर कप्तान हटा देना चाहिए। उसने टेस्ट स्तर पर कोई आक्रामक प्रदर्शन नहीं किया है। कप्तान का टीम में स्थान सुरक्षित होना चाहिए, लेकिन मुझे टीम में उसका स्थान सुरक्षित नहीं लगता। उसके पास टेस्ट क्रिकेट के लिए तकनीक ही नहीं हैं। ऐसा माना जाता है कि 69 टेस्ट और 74 वनडे खेल चुके अमरनाथ चयन समिति के अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल थे, लेकिन उन्हें बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के आदेश पर हटा दिया गया क्योंकि उनके धौनी के साथ मतभेद थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल