शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 00:07 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
बांग्लादेश ने पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीती
ढाका, एजेंसी
First Published:08-12-12 10:58 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बांग्लादेश ने मध्यक्रम बल्लेबाजों की मदद से शनिवार को पांचवें वनडे में वेस्टइंडीज को दो विकेट से हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से अपने नाम की। वेस्टइंडीज की टीम बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद किरोन पोलार्ड (85) और डेरेन ब्रावो (51) के अर्धशतकों के बावजूद 48 ओवर में 217 रन पर सिमट गई।
 
इसके जवाब में बांग्लादेश ने 44 ओवर में आठ विकेट पर 221 रन बनाकर दो विकेट से जीत दर्ज की। टीम के मध्यक्रम ने जिम्मेदारी से खेलते हुए शुरुआती झटकों के बावजूद टीम को 218 रन के लक्ष्य तक पहुंचाया। बांग्लादेश ने नौ रन पर दोनों सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (8) और अनामुल हक (0) के विकेट खो दिए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकर रहीम ने 44, महमूदुल्लाह ने 48, नासिर हुसैन ने नाबाद 39 और मोमिनुल हक ने 25 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के केमार रोच ने पांच और सुनील नरेन ने तीन विकेट हासिल किए।

इससे पहले पोलार्ड ने 74 गेंद में पांच चौके और आठ छक्के से 85 जबकि ब्रावो ने तीन चौके और एक छक्के से 108 गेंद में 51 रन की पारी खेली। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 132 रन की भागीदारी कर टीम को संभाला जो 17 रन पर तीन विकेट खोकर जूझ रही थी।

बांग्लादेश ने किरन पावेल (11), मार्लोन सैमुअल्स (1) और क्रिस गेल (2) के विकेट आठवें ओवर में हासिल कर अच्छी शुरुआत की। टीम में चोटिल मशरफी मुर्तजा की जगह शामिल हुए तेज गेंदबाज शफियुल इस्लाम ने तीन जबकि महमूदुल्लाह और मोमिनुल हक ने दो दो विकेट प्राप्त किए। पोलार्ड और ब्रावो ने चौथे विकेट के लिए यह भागीदारी कर वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच वनडे में इस विकेट के लिए नया रिकार्ड बनाया। इन्होंने जिमी एडम्स और शिवनारायण चंद्रपाल के बीच 1999 में ढाका में 92 रन की साझेदारी को पीछे छोड दिया। डेवन थामस ने 25 रन की उपयोगी पारी खेली और टीम को 200 रन के स्कोर के पार कराया।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°