गुरुवार, 23 मई, 2013 | 21:06 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
अप्रत्याशित नहीं थी जीत : तमीम
खुलना (बांग्लादेश), एजेंसी
First Published:01-12-12 02:06 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले वनडे अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में मिली जीत अप्रत्याशित नहीं थी।

शेख अबू नासिर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। तमीम ने इस मुकाबले में 51 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 58 रन बनाए थे।

वेबसाइट ‘क्रिक इंफो डॉट कॉम’ के मुताबिक तमीम ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो यह अप्रत्याशित जीत नहीं थी। वनडे क्रिकेट के लिहाज से हमारी टीम अच्छी हैं। हमने पहले भी अच्छा प्रदर्शन किया है। बतौर टीम हमने अच्छा खेला। आपने ऐसे मौके बहुत कम देखे होंगे जब बांग्लादेश ने किसी एक खिलाड़ी की बदौलत जीत हासिल की हो।

बांग्लादेश की ओर से अपना पदार्पण वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे स्पिनर सोहाग गाजी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 9.5 ओवरों में 29 रन खर्च कर चार विकेट झटके। गाजी के इस शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

वेबसाइट के मुताबिक तमीम ने कहा कि हम वनडे मैच अधिक खेलते हैं और हमारी टीम आत्मविश्वास से लबरेज हैं। हम टेस्ट मैच अधिक नहीं खेलते। उल्लेखनीय है बांग्लादेश की 263 वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैचों में यह 73वीं जीत थी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°