शनिवार, 25 मई, 2013 | 11:41 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
दामाद मयप्पन से मिलने श्रीनिवासन मुंबई के लिए रवाना
 
वेस्टइंडीज पर जीत राणा को समर्पित : मुशफिकुर
खुलना (बांग्लादेश),एजेंसी
First Published:01-12-12 03:51 PM
Last Updated:01-12-12 04:01 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के कप्तान मुशफिकुर रहीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज़ के पहले वनडे अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में मिली जीत को हमवतन खिलाड़ी इस्लाम राणा को समर्पित किया है। राणा की हाल ही में मौत हो गई थी।

शेख अबू नासिर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए सीरीज़ के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है।

वेबसाइट ‘क्रिक इंफो डॉट कॉम’ के मुताबिक मुशफिकुर ने कहा कि हम अपनी जीत को हमवतन खिलाड़ी इस्लाम राणा को समर्पित करते हैं जिनकी हाल में एक अग्नीकांड में मौत हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि हाल में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ 0-2 से गंवाई थी। बकौल मुशफिकुर, ‘‘हम एक टीम की तरह खेले। इसलिए मैं बहुत खुश हूं। हम जानते हैं कि वह अगले मुकाबले में वापसी की कोशिश करेंगे। हम उसके लिए तैयार हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°