पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
बांग्लादेश के पाक दौरे के लिए बातचीत जारी
ढाका, एजेंसी
First Published:15-12-12 04:20 PM
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अगले महीने पाकिस्तान दौरे के सम्बंध में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ बातचीत जारी है। बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन के अनुसार दौरे के समय को लेकर दोनों बोर्ड के अधिकारी विचार-विमर्श कर रहे हैं।
हसन ने वेबसाइट ‘ईएसपीएन क्रिक इंफो’ को बताया कि हम दिसम्बर में पाकिस्तान दौरे पर नहीं जा सकते, इसलिए हम पीसीबी से बात करेंगे कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) से पहले हम एक छोटी अवधि का दौरा कर सकते हैं।
ज्ञात हो कि गत 19 अप्रैल को आए ढाका न्यायालय के एक आदेश के बाद बांग्लादेश का प्रस्तावित पाकिस्तान दौरा रद्द हो गया था। दोनों देशों के बीच अप्रैल के अंत में सीरीज़ खेली जानी थी।
हसन ने शुक्रवार को बताया कि वे पीसीबी के साथ बातचीत के दूसरे चरण में हैं। पहले चरण में सुरक्षा मुद्दों को लेकर बातचीत हुई, जो संतोषजनक रही थी।
उन्होंने कहा कि अगर दौरे के समय को लेकर सहमति बन जाती है, तो हम अगले महीने वहां खेलने जाएंगे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
