श्रीनिवासन अड़े, बीसीसीआई ने लगातार कीं कई बैठकें

भाजपा ने की नक्सली हमले की निंदा
नए आकाश पर तुरंत मिलेंगे सवालों के जवाब
नए आकाश पर तुरंत मिलेंगे सवालों के जवाब
वीसी शुक्ला गुड़गांव में भर्ती, स्थिति गंभीर
प्रधानमंत्री, सोनिया ने की पीड़ितों से मुलाकात
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
क्लार्क आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर
दुबई, एजेंसी
First Published:29-12-12 01:42 PM
शानदार फॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान माइकल क्लार्क शनिवार को करियर के सर्वश्रेष्ठ 900 अंकों के साथ आईसीसी बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में एक पारी और 201 रन से हराया। इससे तीन मैचों की सीरीज़ में उसने 2-0 से बढ़त बना ली।
इस मैच से पहले क्लार्क के 888 रेटिंग अंक थे। उन्हें 106 रन की पारी से 12 रेटिंग अंक मिले और वह 900 अंक हासिल करने वाले सातवें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हो गए। उनसे पहले डॉन ब्रैडमेन, रिकी पोंटिंग, मैथ्यू हेडन, डग वॉल्टर्स, नील हाव्रे और माइक हसी यह कमाल कर चुके हैं।
क्लार्क ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में 11 मैचों में सर्वाधिक 1595 रन बनाये। उन्होंने एक साल में सर्वाधिक रन बनाने का पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड भी तोड़ा। मेलबर्न टेस्ट में हरफनमौला की भूमिका निभाने वाले मिशेल जॉनसन तीन पायदान चढ़कर गेंदबाजों की सूची में 18वें स्थान पर पहुंच गए। हरफनमौलाओं की सूची में वह चार पायदान चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंचे हैं।
गेंदबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि हरफनमौलाओं की सूची में जाक कैलिस शीर्ष पर हैं।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल