हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
स्टार्क, सिडल ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया को जीत
होबार्ट, एजेंसी
First Published:18-12-12 03:46 PM
तेज गेंदबाजों पीटर सिडल और मिशेल स्टार्क ने अंतिम सत्र में छह विकेट चटकाते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहले क्रिकेट टेस्ट में मंगलवार को यहां श्रीलंका पर 137 रन की रोमांचक जीत दिला दी।
एक समय ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका मैच को आसानी से ड्रॉ करा लेगा लेकिन सिडल और स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया को घरेलू सत्र में पहली जीत दिला दी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों तीन टेस्ट की सीरीज़ में 1-0 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 393 रन का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में टीम 255 रन पर ढेर हो गई। स्टार्क ने अंतिम चार विकेट चटकाते हुए 63 रन देकर कुल पांच विकेट हासिल किए। सिडल ने दूसरी पारी में 50 रन देकर चार विकेट चटकाए। उन्हें मैच में कुल नौ विकेट चटकाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के बल्लेबाजों को आउट करने में जूझना पड़ा लेकिन अंतिम दो घंटे में मेहमान टीम के बल्लेबाज बेबस नजर आए। ऑस्ट्रेलिया ने लंच से पहले महेला जयवर्धने को पवेलियन भेजा जबकि दूसरे सत्र में कुमार संगकारा की पारी का अंत करने के बाद अंतिम सत्र में छह विकेट चटकाते हुए मनोबल बढ़ाने वाली जीत दर्ज की।
सिडल ने चाय के बाद चौथे ओवर में ही एंजेलो मैथ्यूज (19) को विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया। मौजूदा दौरे के बाद महेला जयवर्धने की जगह कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे मैथ्यूज ने 61 गेंद खेलनी और तिलन समरवीरा के साथ पांचवें विकेट के लिए 50 रन जोड़े।
सिडल ने इसके बाद समरवीरा को भी पगबाधा आउट करके ऑस्ट्रेलिया की जीत की उम्मीद बढ़ा दी। उन्होंने 140 गेंद में 49 रन बनाए। स्टार्क ने प्रसन्ना जयवर्धने (21) को दूसरी स्लिप में माइक हसी के हाथों कैच कराया जबकि नुआन कुलशेखरा (09) ने उनकी गेंद पर विकेट के पीछे कैच थमाया।
ॉबायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने रंगना हेराथ को आठ रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया जिससे ऑस्ट्रेलिया जीत से एक विकेट दूर पहुंचा। स्टार्क ने इसके बाद शमिंदा इरांगा (06) को विकेट के पीछे कैच कराके ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई।
ऑस्ट्रेलिया ने इससे पूर्व पहले दो सत्र में जयवर्धने (19) और संगकारा (63) की पारी का अंत किया। संगकारा को सिडल ने पगबाधा आउट किया। उन्होंने रैफरल मांगा लेकिन तीसरे अंपायर ने गेंदबाज के पक्ष में फैसला सुनाया। उन्होंने अपनी पारी में 226 गेंद का सामना किया।
जयवर्धने ने 77 गेंद का सामना करते हुए बेहद सावधानी से बल्लेबाजी की। उन्होंने संगकारा के साथ तीसरे विकेट के लिए 193 मिनट में 65 रन की साझेदारी की। उन्हें सिडल ने कप्तान माइकल क्लार्क के हाथों कैच कराया।
एक समय ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका मैच को आसानी से ड्रॉ करा लेगा लेकिन सिडल और स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया को घरेलू सत्र में पहली जीत दिला दी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों तीन टेस्ट की सीरीज़ में 1-0 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 393 रन का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में टीम 255 रन पर ढेर हो गई। स्टार्क ने अंतिम चार विकेट चटकाते हुए 63 रन देकर कुल पांच विकेट हासिल किए। सिडल ने दूसरी पारी में 50 रन देकर चार विकेट चटकाए। उन्हें मैच में कुल नौ विकेट चटकाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के बल्लेबाजों को आउट करने में जूझना पड़ा लेकिन अंतिम दो घंटे में मेहमान टीम के बल्लेबाज बेबस नजर आए। ऑस्ट्रेलिया ने लंच से पहले महेला जयवर्धने को पवेलियन भेजा जबकि दूसरे सत्र में कुमार संगकारा की पारी का अंत करने के बाद अंतिम सत्र में छह विकेट चटकाते हुए मनोबल बढ़ाने वाली जीत दर्ज की।
सिडल ने चाय के बाद चौथे ओवर में ही एंजेलो मैथ्यूज (19) को विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया। मौजूदा दौरे के बाद महेला जयवर्धने की जगह कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे मैथ्यूज ने 61 गेंद खेलनी और तिलन समरवीरा के साथ पांचवें विकेट के लिए 50 रन जोड़े।
ॉबायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने रंगना हेराथ को आठ रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया जिससे ऑस्ट्रेलिया जीत से एक विकेट दूर पहुंचा। स्टार्क ने इसके बाद शमिंदा इरांगा (06) को विकेट के पीछे कैच कराके ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई।
ऑस्ट्रेलिया ने इससे पूर्व पहले दो सत्र में जयवर्धने (19) और संगकारा (63) की पारी का अंत किया। संगकारा को सिडल ने पगबाधा आउट किया। उन्होंने रैफरल मांगा लेकिन तीसरे अंपायर ने गेंदबाज के पक्ष में फैसला सुनाया। उन्होंने अपनी पारी में 226 गेंद का सामना किया।
जयवर्धने ने 77 गेंद का सामना करते हुए बेहद सावधानी से बल्लेबाजी की। उन्होंने संगकारा के साथ तीसरे विकेट के लिए 193 मिनट में 65 रन की साझेदारी की। उन्हें सिडल ने कप्तान माइकल क्लार्क के हाथों कैच कराया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल