गुरुवार, 20 जून, 2013 | 00:27 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
अमला शतक के करीब, द.अफ्रीका ने कसा शिकंजा
पर्थ, एजेंसी
First Published:01-12-12 04:11 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
तेज गेंदबाज डेल स्टेन (40 रन पर चार विकेट) और लेफ्ट आर्म स्पिनर रॉबिन पीटरसन (44 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद कप्तान ग्रेम स्मिथ (84) और हाशिम अमला (नाबाद 99) की जोरदार बल्लेबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट पर अपना शिकंजा कस दिया।
 
विश्व की नंबर एक दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 163 रन पर ढ़ेर करने के बाद शनिवार को दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक दो विकेट पर 230 रन बनाकर 292 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में काफी तेज गति से बल्लेबाजी की और 38 ओवरों में छह रन प्रति ओवर की गति से रन बटोरते हुए 230 रन जोड़ डाले।
 
स्मिथ और अमला ने दूसरे विकेट की साझेदारी में 25.3 ओवर में 178 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका को निर्णायक टेस्ट में ड्राइवर सीट पर पहुंचा दिया। स्मिथ100 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 84 रन बनाकर दिन की समाप्ति से कुछ ओवर पहले आउट हुए।
 
दूसरी ओर अमला ने अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप खेलते हुए 84 गेंदों में 10 चौकों की मदद से नाबाद 99 रन बना डाले हैं और वह अपने 18वें टेस्ट शतक से मात्र एक रन दूर हैं। अमला के साथ जाक कैलिस 17 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। ओपनर अल्वीरो पीटरसन 20 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°