मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
द.अफ्रीका की पारी 225 रनों पर सिमटी
पर्थ, एजेंसी
First Published:30-11-12 04:23 PM
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन (वाका) मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के साथ शुक्रवार से जारी सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 225 रनों पर सिमट गई।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से फाफ डय़ू प्लेसिस 142 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से सबसे अधिक नाबाद 78 रन पर बनाए। इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसकी ओर से कप्तान ग्रेम स्मिथ और एल्वीरो पीटरसन ने पारी की शुरुआत की।
दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट स्मिथ के रूप में गिरा, जिन्हें 16 रन के निजी योग पर शेन वॉटसन ने माइकल क्लार्क के हाथों कैच कराया।
पीटरसन 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिशेल स्टार्क ने बोल्ड किया। इसके बाद हरफनमौला जाक कैलिस को दो रन के निजी योग पर स्टार्क ने बोल्ड कर अपना दूसरा शिकार किया।
हाशिम अमला 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डेविड वॉर्नर ने रनआउट किया जबकि अब्राहम डिविलियर्स को चार रन के निजी योग पर जॉन हेस्टिंग्स ने क्लार्क के हाथों कैच कराया।
डीन एल्गर खाता खोले बगैर आउट हुए। उन्हें जॉन्सन ने मैथ्यू वेड के हाथों लपकवाया। रॉबिन पीटरसन के रूप में दक्षिण अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा। पीटरसन को 31 रन के निजी योग पर नेथन लियोन ने वेड के हाथों कैच कराया। पीटरन से ड्यू प्लेसिस के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की।
वर्नेन फिलेंडर को 30 रन के निजी योग पर लियोन ने माइकल हसी के हाथों कैच कराया जबकि डेल स्टेन को दो रन के निजी योग पर जॉन्स ने बोल्ड किया। फिलेंडर ने डय़ू प्लेसिस के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 64 रन जोड़े। मोर्ने मोर्कल 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लियोन ने हेस्टिंग्स के हाथों कैच कराया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से लियोन ने तीन विकेट झटके जबकि स्टार्क और जॉन्सन ने दो-दो वहीं हेस्टिंग्स और वॉटसन के खाते में एक-एक विकेट गया।
10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
