भाजपा ने की नक्सली हमले की निंदा
नए आकाश पर तुरंत मिलेंगे सवालों के जवाब
नए आकाश पर तुरंत मिलेंगे सवालों के जवाब
वीसी शुक्ला गुड़गांव में भर्ती, स्थिति गंभीर
रायपुर पहुंचे मनमोहन और सोनिया
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन
मैक्ग्राथ को मिली हाल ऑफ फेम में जगह
सिडनी, एजेंसी
First Published:31-12-12 02:44 PM
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ को आईसीसी के हाल ऑफ फेम में जगह मिली है। विश्व के सबसे सफल टेस्ट तेज गेंदबाज मैक्ग्राथ को चार जनवरी को औपचारिक तौर पर इस सूची में शामिल कर लिया जाएगा।
मैक्ग्राथ इस सूची में जगह पाने वाले 68वें पुरुष खिलाड़ी होंगे। इससे पहले सितम्बर 2012 में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को इस प्रतिष्ठित सूची में स्थान मिला था।
मैक्ग्राथ ने कहा कि मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं चार जनवरी को इस सम्मान के अवसर पर सिडनी क्रिकेट मैदान पर जश्न मनाना चाहूंगा, जो मेरे लिए दूसरे घर के समान है।
मैक्ग्राथ ने आस्ट्रेलिया के लिए 124 टेस्ट मैच खेलते हुए 563 विकेट अपने नाम किए। वह ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज हैं। उनसे अधिक विकेट (708) सिर्फ शेन वार्न ने लिए हैं।
यही नहीं, मैक्ग्राथ ने आस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक 380 एकदिवसीय विकेट अपने नाम किए हैं। वह तीन बार (1999, 2003, 2007) विश्व कप जीतने वाली टीमें के सदस्य रहे हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
