ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया प्रधानमंत्री 22 मई को पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
कियानी ने भारत से रिश्तों पर नवाज को दी सलाह
नेटवेस्ट सीरीज के दो मैचों में नहीं खेलेंगे स्वान
बर्मिघम, एजेंसी
First Published:06-07-12 02:41 PM
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के साथ जारी नेटवेस्ट सीरीज के अंतिम दो वनडे मुकाबलों में इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर ग्रेम स्वान नहीं खेलेंगे। राष्ट्रीय चयनकर्ता ज्योफ मिलर ने गुरुवार को यह बात कही।
स्वान के दायीं कोहनी में दर्द है, इसलिए चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जाने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए स्वान को आराम देने का फैसला किया है ताकि उन्हें इससे उभरने के लिए अधिक समय मिल सके।
सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों के लिए इंग्लैंड ने हरफनमौला क्रिस वोक्स और ऑफ स्पिनर जेम्स ट्रेडवेल को अपनी टीम में शामिल किया है।
बकौल मिलर, ‘‘हमने चौथे और पांचवें मैच में स्वान को आराम दिया है। हमें इसके बाद टेस्ट सीरीज की तैयारी करनी है। इस समय ग्रेम की कोहनी में थोड़ा दर्द है, इसलिए हमने उन्हें एक सप्ताह का अधिक समय दिया है ताकि वह इस तकलीफ से उबर सकें।
उल्लेखनीय है कि सीरीज का चौथा मुकाबला शनिवार को चेस्टर-ली-स्ट्रीट जबकि पांचवां और अंतिम मैच मंगलवार को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
