29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
होबार्ट टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में ह्यूज
सिडनी, एजेंसी
First Published:06-12-12 11:47 AM
Last Updated:06-12-12 01:39 PM
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के साथ खेली जाने वाली तीन मैचों की घरेलू टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के राष्ट्रीय चयन पैनल (एनएसपी) ने अपनी 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। लंबे समय बाद बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी हुई है।
श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच 14 दिसंबर से होबार्ट में खेला जाएगा। 'सीए' की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक राष्ट्रीय चयनकर्ता जॉन इनवेरारटी ने कहा कि रिकी पोंटिंग के संन्यास के बाद खाली हुई जगह को पूरा करने के लिए फिलिप ह्यूज का चयन किया गया है। ह्यूज, उस्मान ख्वाजा, रॉब क्यूनी और एलेक्स डूलन ये चार बल्लेबाज ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए विचाराधीन हैं।
ह्यूज ने अपना अंतिम टेस्ट मैच दिसंबर 2011 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। ऑस्ट्रेलिया की 12 सदस्यीय टीम इस प्रकार है: माइकल क्लार्क (कप्तान), शेन वॉटसन, एड कोवान, बेन हिल्फेनहास, फिलिप ह्यूज, माइकल हसी, मिशेल जॉन्सन, नेथन लियोन, पीटर सिडल, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड और डेविड वॉर्नर।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
