शनिवार, 25 मई, 2013 | 08:55 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
हस्सी ने इंग्लैंड दौरे से नाम वापस लिया
सिडनी, एजेंसी
First Published:10-06-12 04:14 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज माइकल हस्सी ने पारिवारिक व्यस्तताओं का हवाला देते हुए आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से अपना नाम वापस ले लिया है।

आयरलैंड के साथ ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेलना है। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम, इंग्लिश टीम के साथ पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलेगी। आयरलैंड के साथ एकमात्र मुकाबला 23 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा।

हस्सी की जगह ऑस्ट्रेलिया के 15 सदस्यीय टीम में क्वींसलैंड के बल्लेबाज पीटर फॉरेस्ट को शामिल किया गया है। हसी ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से स्वदेश में अपने परिवार के साथ रहने का अनुरोध किया था, जिसे सीए ने मंजूर कर लिया है।

वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने हस्सी के हवाले से लिखा है कि इस समय मेरे लिए मेरा परिवार महत्वपूर्ण है। मैं सीए को मेरे परिवार की स्थिति समझने के लिए धन्यवाद देता हूं। उल्लेखनीय है कि हस्सी की जगह टीम में शामिल किए गए फॉरेस्ट ने अब तक 11 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°