रविवार, 26 मई, 2013 | 03:15 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
रैंकिंग में इंग्लैंड के नजदीक पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
दुबई, एजेंसी
First Published:06-01-13 02:29 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से सफाया कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर चल रहे इंग्लैंड के बिल्कुल नजदीक पहुंच गया।
 
ऑस्ट्रेलिया के इस सीरीज से पहले 114 रेटिंग अंक मिले और तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीतने से ऑस्ट्रेलिया को तीन अंकों का फायदा मिला। ऑस्ट्रेलिया के अब 117 अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर कायम है।
 
ऑस्ट्रेलिया और दूसरे स्थान पर चल रहे इंग्लैंड के बीच अब एक अंक का फासला रह गया है। इंग्लैंड के खाते में 118 अंक हैं। दक्षिण अप्रीका 123 अंकों के साथ चोटी पर बना हुआ है।
 
श्रीलंका को सीरीज में सूपडा साफ होने से चार रेटिंग अंकों का नुकसान हुआ और वह 96 अंकों से खिसकर 92 अंकों पर पहुंच गया। इसके बावजूद श्रीलंका अपने छठे स्थान पर बना हुआ है। पाकिस्तान 109 अंकों के साथ चौथे और भारत 105 अंकों साथ पांचवे स्थान पर है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°