शनिवार, 25 मई, 2013 | 22:33 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या छत्तीसगढ़ सरकार को तुरंत और केंद्रीय बलों की जरूरत है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ में पार्टी कार्यकर्ताओं पर नक्सलियों के हमले को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया।प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह से नक्सली हमले को लेकर बातचीत की।
 
टेस्ट जीत करेगी प्रेरित : रसेल
खुलना (बांग्लादेश), एजेंसी
First Published:28-11-12 02:05 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल का कहना है कि बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के साथ खेली जाने वाली पांच वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज जीतने के लिए टेस्ट सीरीज की जीत उनकी टीम को प्रेरित करेगी।

कैरेबियाई टीम हाल में बांग्लादेश के साथ खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम करने में सफल रही थी। वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला 30 नवंबर को खुलना में खेला जाएगा।

समाचार पत्र ‘द डेली स्टार’ के मुताबिक रसेल ने कहा कि टेस्ट सीरीज जीत हमें वनडे सीरीज जीतने को प्रेरित करेगी। हमें वनडे सीरीज़ में अच्छी शुरुआत की उम्मीद है। हम शुरुआती या दोनों शुरुआती मुकाबले जीतकर लय हासिल कर तीसरे मुकाबले में जाना चाहेंगे। यह कठिन होगा, क्योंकि ढाका की परिस्थितियां और पिच अलग होगी।

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन चोट के कारण शुरुआती दो मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। शाकिब के नहीं खेलने के बारे में पूछने पर रसेल ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे लिए यह अच्छा मौका है। वह एक अच्छे हरफनमौला खिलाड़ी हैं। एक अच्छे गेंदबाज के साथ एक अच्छे बल्लेबाज हैं। बांग्लादेशी टीम को गेंदबाजी और बल्लेबाजी में उनकी कमी खेलेगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°