मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
दक्षिण अफ्रीका ने किया सूपड़ा साफ
आकलैंड, एजेंसी
First Published:03-03-12 09:18 PM
एम डि लांगे के चार विकेट से दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे और अंतिम वनडे में पांच विकेट की जीत से न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में 3-0 से वाइटवाश किया।
मेहमान टीम ने 40 गेंद रहते जीत दर्ज की और यह वेलिंगटन और नेपियर में मिली जीत की तरह ही एकतरफा थी। दोनों टीमों के बीच अब सात मार्च से डुनेडिन में टेस्ट सीरीज शुरू होगी।
ईडन पार्क में बल्लेबाजी का न्यौता दिए जाने के बाद न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण के आगे धराशायी हो गई और पूरी टीम 47 ओवर में 206 रन पर सिमट गई। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने 76 रन की पारी खेली। उन्होंने 15 ओवर में वायने पार्नेल के साथ पहले विकेट के लिए 80 रन की भागीदारी निभाई, जिन्हें आश्चर्यजनक रूप से पारी का आगाज करने के लिए उतारा गया। इसके बाद अमला ने दूसरे विकेट के लिए एलबी मोर्कल के साथ 12 ओवर में 58 रन की साझेदारी की।
कायले मिल्स ने अमला की पारी का अंत किया जिन्होंने 89 गेंद में सात चौके की मदद से 76 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए थे और उसे 22 ओवर में 69 रन बनाने थे।
मोर्कल ने दो चौके और तीन गगनचुंबी छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। लेकिन वह छक्का लगाने की कोशिश में माइकल बेटस की गेंद पर कोलिन डि ग्रैंडहोमे को कैच दे बैठे। राब निकोल ने अंत में फाफ डु प्लेसिस (19) और जेपी डुमिनी (25) के विकेट चटकाए लेकिन न्यूजीलैंड की टीम कहीं भी जीत की दावेदार नहीं दिख रही थी। फिर दक्षिण अफ्रीका ने आसानी से 43.2 ओवर में जीत दर्ज की।
दक्षिण अफ्रीका के लिए एम डि लांगे ने चार और रोबिन पीटरसन ने दो जबकि लोनवाबो सोतसोबे और जोहान बोथा ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
मेहमान टीम ने 40 गेंद रहते जीत दर्ज की और यह वेलिंगटन और नेपियर में मिली जीत की तरह ही एकतरफा थी। दोनों टीमों के बीच अब सात मार्च से डुनेडिन में टेस्ट सीरीज शुरू होगी।
ईडन पार्क में बल्लेबाजी का न्यौता दिए जाने के बाद न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण के आगे धराशायी हो गई और पूरी टीम 47 ओवर में 206 रन पर सिमट गई। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने 76 रन की पारी खेली। उन्होंने 15 ओवर में वायने पार्नेल के साथ पहले विकेट के लिए 80 रन की भागीदारी निभाई, जिन्हें आश्चर्यजनक रूप से पारी का आगाज करने के लिए उतारा गया। इसके बाद अमला ने दूसरे विकेट के लिए एलबी मोर्कल के साथ 12 ओवर में 58 रन की साझेदारी की।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल