खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
भारतीय महिला टीम ने दूसरा वनडे भी जीता
टांटन, एजेंसी
First Published:04-07-12 11:17 PM
अमिता शर्मा और गौहर सुल्ताना की दसवें विकेट की रिकार्ड साझेदारी तथा झुलन गोस्वामी की कातिलाना गेंदबाजी से भारतीय महिला टीम ने आज यहां कम स्कोर वाले दूसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 14 से रन से हराकर पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल की।
भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद एक समय छह विकेट पर 34 रन बनाकर संकट में दिख रही थी। अमिता (नाबाद 42) ने सुल्ताना (22) ने आखिरी विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की जिससे भारत 47.5 ओवर में 129 रन बनाने में सफल रहा।
इसके बाद गोस्वामी ने शुरू से ही इंग्लैंड को झटके देने शुरू किए और आखिर में उसकी टीम को 47.2 ओवर में 115 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। गोस्वामी ने 17 रन देकर चार विकेट लिए। लेग स्पिनर वेदा कृष्णमूर्ति ने दस ओवर में केवल 14 रन देकर दो विकेट लिए जबकि सुल्ताना ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 30 रन के एवज में दो विकेट हासिल किए।
गोस्वामी ने पारी के सातवें ओवर में ही इंग्लैंड की कप्तान चालरेट एडवडर्स (0) और सराह टेलर (0) को आउट करके इंग्लैंड को बैकफुट पर भेज दिया। टैमी ब्यूमोंट (31) ने टीम की उम्मीदें जगाई। उन्हें जेनी गुन (20) का अच्छा साथ मिला। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 34 रन जोड़े। यह साझेदारी टूटने के बाद डेनिली वायट (नाबाद 19) ही कुछ रन बना पाई।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
