ब्रेकिंग
मयप्पन 29 मई तक पुलिस रिमांड पर
स्ट्राइकर्स ने थंडर को 51 रनों से हराया
सिडनी, एजेंसी
First Published:21-12-12 02:04 PM
एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम ने बिग बैश लीग ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत खेले गए एक मुकाबले में सिडनी थंडर को 51 रनों से हरा दिया।
गुरुवार को खेले गए दिन/रात के इस मुकाबले में स्ट्राइकर्स ने थंडर के सामने 178 रनों का लक्ष्य रखा। थंडर की पूरी टीम 18.4 ओवरों में 126 रनों पर ढेर हो गई। उसकी ओर से स्कॉट कोयटे ने सबसे अधिक 33 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर की शुरुआत खराब रही और उसके छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। रेयान कार्टर्स 24, कप्तान क्रिस रोजर्स 23 और सीन एबोट ने 14 रन बनाए। स्ट्राइकर्स की ओर से केन रिचर्डसन और शॉन टेट ने तीन-तीन जबकि कैमरन बॉयस ने दो विकेट झटके।
इससे पहले, थंडर ने टॉस जीतकर स्ट्राइकर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। स्ट्राइकर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 177 रन बनाए जिनमें माइकल क्लींगर 60, टिम लूडमैन 46, नेथन रियर्डन 42 और केरन पोलार्ड के 16 रन शामिल थे। थंडर की ओर से डर्क नैनेस ने सबसे अधिक चार विकेट झटके।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
