सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल नीलामी में जडेजा सबसे महंगे खिलाड़ी
बेंगलुरु, एजेंसी
First Published:04-02-12 12:18 PM
Last Updated:04-02-12 01:28 PM
रविंद्र जडेजा उम्मीद के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग पांच की खिलाड़ियों की नीलामी में शनिवार को सबसे महंगे क्रिकेटर रहे जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख डॉलर (लगभग 9.72 करोड़ रुपए) में खरीदा।
युवा ऑलराउंडर जडेजा का आधार मूल्य सिर्फ एक लाख डॉलर था और चेन्नई की टीम ने 20 लाख डॉलर की अधिकतम नीलामी राशि पर डेक्कन चार्जर्स के साथ मुकाबला बराबर रहने के बाद सौराष्ट्र के इस खिलाड़ी को टाईब्रेकर में खरीदा।
दोनों फ्रेंचाइजियों को टाईब्रेकर में गोपनीय बोली लगाने को कहा गया था और चेन्नई ने इस बोली में डेक्कन को पछाड़ दिया। जडेजा को हालांकि 950000 डॉलर का ही भुगतान होगा जो उनका पिछले साल अब बर्खास्त हो चुकी कोच्चि टस्कर्स केरल के साथ अनुबंध था। यहां तक कि चेन्नई ने जो गोपनीय बोली लगाई वह राशि भी बीसीसीआई के पास जाएगी।
पिछले साल कोच्चि टीम के कप्तान रहे श्रीलंका के मौजूदा कप्तान महेला जयवर्धने को दिल्ली डेयर डेविल्स ने 14 लाख डॉलर (लगभग 6.8 करोड़ रुपए) में खरीदा।
जयवर्धने को हालांकि अपने पिछले अनुबंध के तहत 15 लाख डॉलर मिलेंगे। न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम को कोलकाता नाइट राइडर्स ने नौ लाख डॉलर में खरीदा जबकि उनका आधार मूल्य चार लाख डॉलर था।
भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल को डेक्कन चार्जर्स ने छह लाख 50 हजार डॉलर में खरीदा। उनका आधार मूल्य दो लाख डॉलर था। ऑस्ट्रेलिया में हाल में संपन्न टेस्ट सीरीज में विफल रहे भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण के अलावा इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन, इयासन बेल, रवि बोपारा और मैट प्रायर, वेस्टइंडीज के रामनरेश सरवन, एड्रियन बराथन और डरेन ब्रावा तथा दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर को कोई खरीदार नहीं मिला।
चेन्नई सुपर किंग्स और कोच्चि टीम का हिस्सा रह चुके श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने दो लाख 20 हजार डॉलर (करीब एक करोड़ छह लाख रुपए) खर्च किए। डेक्कन चार्जर्स द्वारा रिलीज किए गए दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स को मुंबई इंडियन्स ने 50000 डॉलर (करीब 24 लाख रुपए) में खरीदा जबकि ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हॉग के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 475000 डॉलर (करीब 2.3 करोड़ रुपए) खर्च किए।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन को मुंबई इंडियन्स ने उनके आधार मूल्य तीन लाख डॉलर (करीब एक करोड़ 40 लाख रुपए) में खरीदा। वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 450000 डॉलर में खरीदा जबकि उनका आधार मूल्य केवल 50000 डॉलर था।
श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांदीमल को राजस्थान रॉयल्स ने उनके 50000 डॉलर के आधार मूल्य पर खरीदा। जडेजा को आज की नीलामी में आकर्षण का केंद्र माना जा रहा था और ऐसा हुआ भी। लगभग सभी फ्रेंचाइजियों ने इस ऑलराउंडर पर बोली लगाई।
दो साल पहले जडेजा पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था जब वह राजस्थान रॉयल्स के साथ अनुबंध होने के बावजूद मुंबई इंडियन्स के साथ करार करने का प्रयास कर रहे थे। जडेजा को पिछले साल कोच्चि की टीम ने खरीदा था और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 124.12 के स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाने के अलावा 7.26 की इकोनामी दर से आठ विकेट भी हासिल किए थे।
युवा ऑलराउंडर जडेजा का आधार मूल्य सिर्फ एक लाख डॉलर था और चेन्नई की टीम ने 20 लाख डॉलर की अधिकतम नीलामी राशि पर डेक्कन चार्जर्स के साथ मुकाबला बराबर रहने के बाद सौराष्ट्र के इस खिलाड़ी को टाईब्रेकर में खरीदा।
दोनों फ्रेंचाइजियों को टाईब्रेकर में गोपनीय बोली लगाने को कहा गया था और चेन्नई ने इस बोली में डेक्कन को पछाड़ दिया। जडेजा को हालांकि 950000 डॉलर का ही भुगतान होगा जो उनका पिछले साल अब बर्खास्त हो चुकी कोच्चि टस्कर्स केरल के साथ अनुबंध था। यहां तक कि चेन्नई ने जो गोपनीय बोली लगाई वह राशि भी बीसीसीआई के पास जाएगी।
पिछले साल कोच्चि टीम के कप्तान रहे श्रीलंका के मौजूदा कप्तान महेला जयवर्धने को दिल्ली डेयर डेविल्स ने 14 लाख डॉलर (लगभग 6.8 करोड़ रुपए) में खरीदा।
जयवर्धने को हालांकि अपने पिछले अनुबंध के तहत 15 लाख डॉलर मिलेंगे। न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम को कोलकाता नाइट राइडर्स ने नौ लाख डॉलर में खरीदा जबकि उनका आधार मूल्य चार लाख डॉलर था।
भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल को डेक्कन चार्जर्स ने छह लाख 50 हजार डॉलर में खरीदा। उनका आधार मूल्य दो लाख डॉलर था। ऑस्ट्रेलिया में हाल में संपन्न टेस्ट सीरीज में विफल रहे भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण के अलावा इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन, इयासन बेल, रवि बोपारा और मैट प्रायर, वेस्टइंडीज के रामनरेश सरवन, एड्रियन बराथन और डरेन ब्रावा तथा दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर को कोई खरीदार नहीं मिला।
चेन्नई सुपर किंग्स और कोच्चि टीम का हिस्सा रह चुके श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने दो लाख 20 हजार डॉलर (करीब एक करोड़ छह लाख रुपए) खर्च किए। डेक्कन चार्जर्स द्वारा रिलीज किए गए दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स को मुंबई इंडियन्स ने 50000 डॉलर (करीब 24 लाख रुपए) में खरीदा जबकि ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हॉग के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 475000 डॉलर (करीब 2.3 करोड़ रुपए) खर्च किए।
श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांदीमल को राजस्थान रॉयल्स ने उनके 50000 डॉलर के आधार मूल्य पर खरीदा। जडेजा को आज की नीलामी में आकर्षण का केंद्र माना जा रहा था और ऐसा हुआ भी। लगभग सभी फ्रेंचाइजियों ने इस ऑलराउंडर पर बोली लगाई।
दो साल पहले जडेजा पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था जब वह राजस्थान रॉयल्स के साथ अनुबंध होने के बावजूद मुंबई इंडियन्स के साथ करार करने का प्रयास कर रहे थे। जडेजा को पिछले साल कोच्चि की टीम ने खरीदा था और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 124.12 के स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाने के अलावा 7.26 की इकोनामी दर से आठ विकेट भी हासिल किए थे।
31

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
