खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
टी-20: भारत ने श्रीलंका को हराकर जाहिर किए इरादे
कोलम्बो, एजेंसी
First Published:15-09-12 01:54 PM
Last Updated:15-09-12 05:02 PM
कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (नाबाद 55) की अर्धशतकीय पारी और इरफान पठान (25/5) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने ट्वेंटी-20 विश्व कप के अपने पहले अभ्यास मैच में श्रीलंका को 26 रनों से मात दे दी है।
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने अपने इरादे भी जाहिर कर दिए हैं। भारत ने मेजबान टीम को हराकर ये साफ कर दिया है कि टी-20 विश्व कप में रोमांच ही रोमांच होगा और इसे भारत से जीतना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा।
पी सारा ओवल में शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत की ओर से रखे गए 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 19.3 ओवरों में 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
श्रीलंका की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा 32, जीवन मेंडिस 26, लाहिरू थिरिमन्ने 24, एंजेलो मैथ्यूज 16 और थिसारा परेरा ने 10 रन का योगदान दिया। उसके तीन बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके जिनमें कप्तान महेला जयवर्धने, नुवान कुलाशेखरा और लसिथ मलिंगा शामिल हैं।
विस्फोटक सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान एक रन बनाकर आउट हुए। दिलशान मुनावीरा ने तीन रन बनाए जबकि रंगाना हेराथ खाता खोले बगैर नाबाद लौटे। भारत की ओर से लक्ष्मीपति बालाजी ने तीन जबकि जहीर खान और हरभजन सिंह ने एक-एक विकेट झटका।
इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 146 रन बनाए थे। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 37, वीरेंद्र सहवाग और सुरेश रैना ने 12-12, युवराज सिंह 11 जबकि विराट कोहली आठ रन बनाकर आउट हुए।
सलामी बल्लेबाज गौतम गम्भीर हाथ में चोट लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए। गम्भीर ने पांच रन बनाए। पठान दो रन पर नाबाद लौटे। श्रीलंका की ओर से कुलशेखरा ने दो जबकि मलिंगा, मैथ्यूज और हेराथ ने एक-एक विकेट झटका।
60

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
By raheesh saudagar (15th-September-2012 03:03:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
