छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
टी-20 विश्व कप के 1 लाख से ज्यादा टिकट बिके
कोलंबो, एजेंसी
First Published:28-06-12 04:01 PM
Last Updated:28-06-12 04:02 PM
श्रीलंका में इस साल आयोजित होने वाले आईसीसी ट्वंटी-20 क्रिकेट विश्व कप के एक लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को एक बयान में यह बात कही।
आईसीसी के मुताबिक, सबसे अधिक टिकट श्रीलंकाई बाजार में बिके हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लगभग 55 प्रतिशत टिकट स्थानीय बाजार में बेचे गए हैं जबकि 40 प्रतिशत टिकट इंटरनेट के जरिए प्रशंसकों की ओर से खरीदे गए हैं।
आईसीसी के मुताबिक सबसे अधिक टिकटों की मांग श्रीलंका के मैच और सेमीफाइनल तथा फाइनल मैचों के हैं। टूर्नामेंट के निदेशक उपेखा नेल ने बयान के जरिए कहा कि क्रिकेट प्रशंसकों में इस साल ट्वंटी-20 विश्व कप को लेकर इतनी उत्तेजना है कि कम समय में एक लाख से अधिक टिकटों की बिक्री इसका गवाह है।
उल्लेखनीय है कि आईसीसी ट्वंटी-20 विश्व कप का आयोजन श्रीलंका में 18 सितंबर से सात अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
20

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
only one lakhs please arenge the fixer urgently
By Narender kumar (28th-June-2012 05:52:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
