वीसी शुक्ला गुड़गांव में भर्ती, स्थिति गंभीर
रायपुर पहुंचे मनमोहन और सोनिया
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत
क्लार्क पर सस्पेंस, श्रीलंका करारे जवाब को तैयार
मेलबर्न, एजेंसी
First Published:25-12-12 05:25 PM
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क का आज फिटनेस टेस्ट देने के बावजूद श्रीलंका के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट 137 रन से जीता था, लेकिन श्रीलंका डेढ़ दशक से भी अधिक समय पहले मुथैया मुरलीधरन के साथ यहां घटी घटना से प्रेरणा लेकर करारा जवाब देने के लिये प्रतिबद्ध है।
ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक अंतिम एकादश का चयन नहीं किया है क्योंकि क्लार्क को लेकर अब भी संदेह की स्थिति बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने क्लार्क की जगह पर स्टैंडबाई के रूप में उस्मान ख्वाजा को भी टीम में रखा है। उनकी अनुपस्थिति में शेन वॉटसन पहली बार टीम की अगुवाई करेंगे।
घुटने की नीचे की नस में खिंचाव से जूझ रहे क्लार्क को हालांकि विश्वास है कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले इस बॉक्सिंग डे मैच के लिये वह फिट हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरी स्थिति में प्रत्येक दिन सुधार हो रहा है, लेकिन आज फैसला नहीं किया गया। मुझे अब भी उम्मीद है कि मैं कल तक फिट हो जाऊंगा। मैं शत प्रतिशत फिट नहीं हूं, लेकिन पिछले तीन दिन में निश्चित तौर पर बहुत सुधार हुआ है।
तेज गेंदबाज जैकसन बर्ड इस मैच से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे। उन्हें चोटिल तेज गेंदबाज बेन हिल्फेनहास की जगह टीम में रखा गया है। मिशेल जॉनसन की टीम में वापसी हुई है जबकि मिशेल स्टार्क को विश्राम दिया गया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
