जगन मामले में आंध्र प्रदेश के 2 मंत्रियों का इस्तीफा भोपाल में नाबालिग से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई
चोटिल पार्नेल की जगह मैक्लॉरेन टीम में
डरबन, एजेंसी
First Published:17-12-12 02:58 PM
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के मध्यम गति के तेज गेंदबाज वायने पार्नेल कलाई की चोट के कारण न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली तीन ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।
पार्नेल की जगह हरफनमौला रेयान मैक्लॉरेन को दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल किया गया है। सीरीज का पहला मैच 21 दिसम्बर को खेला जाएगा। पार्नेल चोट की वजह से दो सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं।
अक्टूबर 2010 के बाद से मैक्लॉरेन के पास पहला ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का सुनहरा मौका है। मैक्लॉरेन ने घरेलू क्रिकेट के इस सत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने छह मैचों में 15 विकेट झटके हैं। इसके अलावा उपरोक्त मैचों में उन्होंने 179 रन बनाए हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
