सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
बैठकों का ब्यौरा सार्वजनिक करना सही नहीं: श्रीकांत
चेन्नई, एजेंसी
First Published:13-12-12 02:18 PM
चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष के श्रीकांत ने कहा कि चयन समिति की बैठकों में उठे मसलों का खुलासा करना सही नहीं है। श्रीकांत पर आरोप लगाया जा रहा है कि खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्होंने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का बचाव किया।
इससे पहले पूर्व चयनकर्ता मोहिंदर अमरनाथ ने कहा था कि पांच में से तीन चयनकर्ता धौनी को हटाने के पक्ष में थे, लेकिन बोर्ड प्रमुख एन श्रीनिवासन ने कप्तान को बचा लिया। श्रीकांत ने पत्रकारों से कहा कि मैंने हमेशा से कहा है कि चयन समिति की बैठकों में जो भी होता है, वह चारदीवारी के भीतर रहना चाहिये। मुझे या किसी और को उसका खुलासा नहीं करना चाहिये।
उन्होंने कहा कि यह कंपनी की बोर्ड मीटिंग की तरह है जिसमें कई मसलों पर बात होती है लेकिन कोई इसका खुलासा नहीं करता। अमरनाथ के आरोपों पर सीधे जवाब देने से इनकार करते हुए श्रीकांत ने कहा कि हम चयन समिति की बैठकों में कई मसलों पर बात करते हैं। धौनी की कप्तानी या एक्स, वॉय, जेड कई मसलें बैठक में उठते हैं।
उन्होंने कहा कि हम कप्तानी से जुड़े मसलों, पूर्व खिलाड़ियों, टीम संयोजन पर हमेशा बात करते हैं। आखिर में फैसला सर्वसम्मति से ही होता है। श्रीकांत ने कहा कि विवादों पर फोकस नहीं होना चाहिये।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
