पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया
सचिन का संन्यास चयनकर्ताओं के लिये राहत: प्रसन्ना
बेंगलूर, एजेंसी
First Published:24-12-12 08:08 PM
पूर्व टेस्ट ऑफ स्पिनर ईरापल्ली प्रसन्ना ने सोमवार को कहा कि सचिन तेंदुलकर के वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को बड़ी राहत मिली होगी।
प्रसन्ना ने कहा कि सचिन का वनडे से संन्यास यथार्थवादी फैसला है। इससे चयनकर्ताओं को राहत मिली होगी। इससे वे वनडे मैचों में उनके चयन या बाहर करने की उलझन से बच जाएंगे। यदि उन्हें बाहर किया जाता तो कई चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल उठाते और यदि उन्हें टीम में लिया जाता तो कई उनकी क्षमता पर सवाल खड़े करते।
उन्होंने कहा कि यदि तेंदुलकर असफल रहते तो वह टीम पर बोझ बन जाते और निश्चित तौर पर वह सुपर क्रिकेटर हैं, आइकन हैं, लेकिन साथ ही इंसान हैं जिनके रिफलेक्सेस वैसे नहीं हैं जो 20 साल जैसे थे।
प्रसन्ना ने कहा कि सचिन ने टेस्ट मैचों में ध्यान केंद्रित करने के लिये वनडे से संन्यास लिया क्योंकि वह हाल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे तथा टेस्ट मैचों को अलविदा कहने से पहले उसमें अच्छा प्रदर्शन करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि लोग वनडे और टी20 मैचों को भूल जाते हैं। एक खिलाड़ी को पांच दिवसीय मैचों में उसके प्रदर्शन के लिये याद किया जाता है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
