29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
राजस्थान को अब भी प्ले आफ में जगह बनाने की उम्मीद
जयपुर, एजेंसी
First Published:11-05-12 12:52 PM
चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों गुरुवार को चार विकेट की शिकस्त के साथ झटका झेलने वाली राजस्थान रॉयल्स के आलराउंडर जोहान बोथा ने कहा है कि उनकी टीम के पास अब भी आईपीएल के प्ले ऑफ में जगह बनाने का मौका है।
बोथा ने कहा कि चेन्नई के खिलाफ हार बुरी थी, लेकिन हम अब भी प्ले ऑफ में जगह बना सकते हैं अगर बाकी बचे तीनों मैच जीत लें। हमें दो मैच कमजोर मानी जाने वाली पुणे वारियर्स और डेक्कन चार्जर्स जबकि अंतिम मैच मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेलना है, जिससे हमारे पास थोड़ा मौका है।
चेन्नई के खिलाफ मैच के संदर्भ में बोथा ने कहा कि यह करीबी मुकाबला था और मेहमान टीम ने इसे अच्छी तरह अंजाम तक पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि अधिकांश समय हम मैच में बने हुए थे, लेकिन उन दोनों (एस अनिरूद्ध और एल्बी मोर्कल) ने कुछ अच्छे शॉट खेलकर मैच हमारी पहुंच से दूर कर दिया। यह निराशाजनक है लेकिन हमें अब भी प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीद है।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
