शनिवार, 25 मई, 2013 | 13:53 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
आईपीएल कांड में गिरफ्तार चेन्नई सुपर किंग्स के गुरूनाथ मयप्पन मुंबई के मेट्रोपॉलिटन अदालत में पेश।
 
बिग बैश लीग: स्कॉर्चर्स ने सिक्सर्स को हराया
सिडनी, एजेंसी
First Published:17-12-12 03:20 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पर्थ स्कॉर्चर्स टीम ने बिग बैश लीग (बीबीएल) ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत खेले गए एक मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स को सात विकेट से हराकर दो अंक अर्जित किए।

सिडनी क्रिकेट मैदान पर रविवार को खेले गए इस मुकाबले में सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रनों का लक्ष्य रखा। स्कॉर्चर्स ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 114 रन बनाए। सिक्सर्स की ओर से ल्यूक फेल्डमैन, स्टीव ओ'कीफ और जीवन मेंडिस ने एक-एक विकेट झटका।

स्कॉर्चर्स की ओर से हर्शल गिब्स ने सबसे अधिक 40, शॉन मार्श 26 और मार्कस नॉर्थ 23 रन बनाए। इससे पहले, स्कॉर्चर्स ने टॉस जीतकर सिक्सर्स की को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

सिक्सर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 113 रन बनाए जिनमें कीफ के सबसे अधिक 29 रन शामिल थे। ब्रेट ली ने नाबाद 22 रन बनाए। इयान मोरान 20 रन बनाकर आउट हुए। स्कॉर्चर्स की ओर से अल्फांसो थॉमस, माइकल बीयर और हिल्टन कार्टराइट ने दो-दो विकेट झटके।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°