रविवार, 19 मई, 2013 | 07:22 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
विंडीज-पाक के बीच सीरीज विभाजन की सम्भावना
सेंट जोंस, एजेंसी
First Published:20-12-12 02:52 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के वेस्टइंडीज दौरे पर विभाजन का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तानी टीम 2013 में वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली है, लेकिन इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच निर्धारित सीरीज के सभी मैच सम्भवत: नहीं हो पाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दोनों टीमों को जून और जुलाई में दो टेस्ट, पांच वनडे अंतरराष्ट्रीय और दो ट्वेंटी-20 मुकाबले खेलने थे, लेकिन इस दौरे का कार्यक्रम त्रिकोणीय टूर्नामेंट से टकरा रहा है। त्रिकोणीय सीरीज में वेस्टइंडीज, भारत और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं। इसके कारण कैरेबियाई टीम इस वर्ष पाकिस्तान के साथ अपने देश में सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी और टेस्ट सीरीज अगले वर्ष तक स्थगित रहने की सम्भावना है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से इस दौरे को जुलाई-अगस्त तक आयोजित करने की बात कही गई, लेकिन डब्ल्यूआईसीबी को पीसीबी की ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उल्लेखनीय है कि त्रिकोणीय सीरीज 28 जून से 11 जुलाई तक खेली जाएगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°