दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया प्रधानमंत्री 22 मई को पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
भारत पर होगा पाक से ज्यादा दबाव: रमीज
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:10-12-12 12:39 PM
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस महीने के आखिर में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में भारतीय टीम पर अधिक दबाव रहेगा।
राजा हालांकि मानते हैं कि पाकिस्तान की बल्लेबाजी कमजोर है और शाहिद अफरीदी जैसे आलराउंडर को गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी में अधिक योगदान देना होगा। राजा से पूछा गया कि क्या आगामी सीरीज में पाकिस्तान की तुलना में भारत पर अधिक दबाव होगा, उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है, क्योंकि भारत अपनी धरती पर खेल रहा है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की टीम जब यहां आएगी तो उस पर दबाव कम होगा। मैं कई दफा भारत में खेला हूं और मैंने ऐसा महसूस किया है। उन्होंने कहा कि जब आप अपने मुल्क में खेलते हो तो प्रशंसकों का बेइंतहा दबाव होता है। पाकिस्तान यहां अपने प्रशंसकों के सामने नहीं खेलेगा तो उन पर दबाव कम होगा। भारत को जरूर घरेलू सरजमीं पर खेलने का फायदा मिलेगा, लेकिन वनडे या टी-20 में आप यह नहीं कह सकते कि कौन जीतेगा।
रमीज ने कहा कि लेकिन इतना तय है कि मुकाबला कड़ा होगा और उम्मीद है कि यह रोमांचक सीरीज होगी। जब भारत और पाकिस्तान की सीरीज होती है तो प्रत्येक खिलाड़ी जानता है कि इसमें अच्छा प्रदर्शन करना कितना महत्वपूर्ण होता है। इसलिए हर कोई अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की सोचेगा।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
