इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी, नरेंद्र मोदी भी शामिल स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार
अश्विन की अनुपस्थिति से फायदा मिला: हफीज
बेंगलूर, एजेंसी
First Published:26-12-12 08:17 PM
पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद हफीज ने पहले टवेंटी20 मैच में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अंतिम एकादश में शामिल करने के भारत के फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा कि इससे उनकी टीम को फायदा हुआ। पाकिस्तान ने यह मैच पांच विकेट से जीता।
हफीज ने कहा कि अश्विन उनकी टीम में नहीं थे और हमारी योजना थी कि यदि हम नयी गेंद अच्छी तरह से खेल लेते हैं तो उनके पास विश्वस्तरीय स्पिनर नहीं हैं। मैं जानता हूं कि युवराज शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन यदि आपके पास विश्वस्तरीय स्पिनर नहीं हैं तो हम दबदबा बना सकते हैं।
भारत इस मैच में तीन तेज गेंदबाजों ईशांत शर्मा, अशोक डिंडा और भुवनेश्वर प्रसाद के साथ उतरा था। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी युवराज सिंह और रविंद्र जडेजा पर थी। जडेजा ने 2.4 ओवर किये और 29 रन लुटाये। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आखिरी ओवर करने का जिम्मा भी जडेजा को सौंपा जिस पर शोएब मलिक ने विजयी छक्का लगाया था।
धौनी ने हालांकि अश्विन को बाहर रखने के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि अश्विन नयी गेंद के साथ अधिक सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अश्विन हमारे मुख्य गेंदबाज हैं और उन्होंने पहले छह ओवरों में काफी गेंदबाजी की है। जब हमने टीम में तीन तेज गेंदबाज रखे तो हमने जडेजा को मौका दिया। इससे पहले के दो मैचों (इंग्लैंड के खिलाफ) में जब क्षेत्ररक्षण की पाबंदी नहीं रही तब अश्विन ने भी रन लुटाये हालांकि उन्होंने पहले छह ओवर (पावरप्ले) में अच्छी गेंदबाजी की।
अश्विन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2010 में पदार्पण किया था। तब से यह केवल दूसरा मैच था जिसमें वह नहीं खेले। इससे पहले वह इंग्लैंड के खिलाफ विश्व टवेंटी20 चैंपियनशिप का औपचारिक मैच नहीं खेले थे।
अश्विन से जब उनको बाहर किये जाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने दार्शनिक अंदाज में जवाब दिया, यहां तक कि फर्नांडो टोरेस को भी चेल्सी की तरफ से खेलते हुए बाहर बैठना पड़ता है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
