मंगलवार, 21 मई, 2013 | 09:38 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
इरफान और मलिक पाकिस्तान वनडे टीम में बरकरार
कराची, एजेंसी
First Published:29-12-12 03:48 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शनिवार को कहा कि बायें हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान और अनुभवी ऑल राउंडर शोएब मलिक रविवार से चेन्नई में शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिये राष्ट्रीय टीम के साथ भारत में ही रहेंगे।
     
पीसीबी ने एक बयान में घोषणा की कि राष्ट्रीय चयन समिति ने मलिक और इरफान को वनडे टीम में बरकरार रखने के टूर प्रबंधन के आग्रह को स्वीकार कर लिया है। बयान के अनुसार, ये दोनों खिलाड़ी अब भारत में वनडे टीम का हिस्सा होंगे।
     
मलिक और इरफान को केवल राष्ट्रीय टवेंटी20 टीम भारत में दो मैचों के लिये चुना गया था जो बीती रात 1-1 से बराबर रहे। लेकिन मलिक ने बेंगलुरू में पहले टी20 में मैच विजेता अर्धशतक जमाया था और इरफान ने दोनों मैचों में अपनी गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित किया जिससे इन दोनों खिलाड़ियों के वनडे सीरीज़ में बरकरार रखने की अटकलें शुरू हो गयी थी।
     
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी हालांकि टीम प्रबंधन का भरोसा नहीं हासिल कर पाये और वह उन खिलाड़ियों के साथ स्वदेश वापस लौट आयेंगे जो टी20 सीरीज़ के लिये चुने गये थे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°