फोटो गैलरी

Hindi Newsविलियमसन के शतक से न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराया

विलियमसन के शतक से न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराया

केन विलियमसन के शानदार शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को चौथे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में चार विकेट से हराकर श्रृंखला में 2-1 की बढत ले ली। विलियमसन के अलावा कोरे एंडरसन और ल्यूक रोंची की आतिशी...

विलियमसन के शतक से न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराया
एजेंसीTue, 20 Jan 2015 12:36 PM
ऐप पर पढ़ें

केन विलियमसन के शानदार शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को चौथे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में चार विकेट से हराकर श्रृंखला में 2-1 की बढत ले ली। विलियमसन के अलावा कोरे एंडरसन और ल्यूक रोंची की आतिशी पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने 277 रन का लक्ष्य 11 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

विलियमसन जब 103 के स्कोर पर आउट हुए जब न्यूजीलैंड को 36 गेंद में 47 रन की जरूरत थी। एंडरसन 47 के स्कोर पर रन आउट हुए, तब भी मेजबान को 26 गेंद में 32 रन बनाने थे। ल्यूक रोंची ने तीन छक्कों की मदद से 32 रन बनाये जबकि डेनियल विटोरी ने एक चौका जड़ा।

इससे पहले ब्रेंडन मैकुलम, मार्टिन गुप्टिल और रोस टेलर के सस्ते में आउट होने के बाद विलियमसन ने पारी को संभाला। उन्होंने पहले ग्रांट एलियोट के साथ 88 रन की और फिर एंडरसन के साथ साझेदारी की। अपने शतक में उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया।

इससे पहले महेला जयवर्धने के 94 रन और कुमार संगकारा की 76 रन की पारी की मदद से श्रीलंका ने 276 रन बनाये। श्रीलंकाई पारी तीन गेंद बाकी रहते खत्म हो गई। उसके आखिरी छह विकेट 31 रन के भीतर गिर गए।

धीमी शुरुआत के बाद संगकारा ने श्रीलंकाई रन गति को आगे बढाया। उनके वनडे क्रिकेट में 13490 रन हो गए हैं और वह सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के ही सनत जयसूर्या (13430) को पीछे छोड़ा। वह अब ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग से 214 रन पीछे हैं, जबकि वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन सचिन तेंदुलकर (18426) के नाम हैं।

जयवर्धने 12472 रन बनाकर इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। श्रृंखला फिलहाल 1-1 से बराबर है। आकलैंड में तीसरा मैच बारिश की भेट हो गया था। श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड के लिये नयी गेंद संभालने वाले टिम साउदी और एड़ा मिल्ने ने सलामी बल्लेबाजों दिमुथ करूणारत्ने और तिलकरत्ने दिलशान को काफी परेशान किया। साउदी ने करुणारत्ने को पवेलियन भेजा।

इसके बाद संगकारा क्रीज पर आये जिन्होंने दिलशान के साथ 102 रन की साझेदारी की। संगकारा 76 रन बनाकर मिल्ने की गेंद पर मिडआफ में मार्टिन गुप्टिल को कैच देकर पवेलियन लौटे। जयवर्धने ने अपनी 82 गेंद की पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाये।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें