चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेलेंगे विटोरी
क्राइस्टचर्च, एजेंसी
First Published:05-12-12 03:14 PM
हार्निया और मांसपेशी में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे न्यूजीलैंड के दिग्गज लेफ्ट आर्म स्पिनर डेनियल विटोरी अगले वर्ष की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
33 वर्षीय विटोरी को श्रीलंका में हुए ट्वंटी-20 विश्व कप के दौरान मांसेपशी की चोट लगी थी। इससे पहले उन्हें कैरेबियाई दौरे पर ग्रोइन चोट लगी थी जिसके कारण वह श्रीलंका, भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए थे।
विटोरी की अनुपस्थिति में ऑफ स्पिनर जीतन पटेल टीम के शीर्ष स्पिनर रहेंगे जबकि दूसरे विकल्प के तौर पर टॉड एस्टल को शामिल किया जा सकता है। एस्टल ने हाल में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में अपना टेस्ट पदार्पण किया था।
न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्टों की सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट दो जनवरी से केपटाउन में और दूसरा 11 जनवरी से पोर्ट एलिजाबेथ में शुरू होगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
