अमेरिका में बादल के खिलाफ मामला खारिज क्षेत्रीय शांति के लिए परस्पर विश्वास सबसे जरूरी: ली जगन मामले में आंध्र प्रदेश के 2 मंत्रियों का इस्तीफा भोपाल में नाबालिग से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला
मुंबई की जीत में जहीर और नायर चमके
इंदौर, एजेंसी
First Published:25-12-12 09:02 PM
वनडे टीम से बाहर किए गए स्टार गेंदबाज जहीर खान (79/5) और अभिषेक नायर (56/3) के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने होल्कर स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए मुकाबले के चौथे दिन मंगलवार को मध्य प्रदेश को सात रनों से हरा दिया।
इस जीत ने मुंबई को छह अंक दिए जबकि मेजबान टीम को निराशा झेलनी पड़ी। मुंबई ने अपनी पहली पारी में 304 रन बनाए थे जबकि मध्य प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 244 रन जुटाए। दूसरी पारी में मुंबई ने पांच विकेट पर 250 (घोषित) रन बनाए और मेजबान टीम को 311 रनों का लक्ष्य दिया।
जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम ने जलज सक्सेना (128) की जोरदार पारी की बदौलत जीत की ओर कदम बढ़ाया, लेकिन जहीर के अनुभव के आगे बाकी के बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए। जलज ने अपनी 182 गेंदों की पारी में 16 चौके और एक छक्का लगाया।
अमित शर्मा ने भी मध्य प्रदेश के लिए 30 रन जुटाए। इसके अलावा हरप्रीत सिंह ने 38 रनों का योगदान दिया। अंतिम समय में ईश्वर पांडेय ने 14 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 24 रन बनाए, लेकिन उनका प्रयास टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुआ।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
