29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
मुंबई ने आईपीएल में रचा एक और इतिहास
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:22-05-12 01:54 PM
आईपीएल के पांचवें संस्करण में मुंबई इंडियंस एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने राउंड रोबिन लीग में 100 से अधिक विकेट हासिल किए। मुम्बई के गेंदबाजों ने कुल 101 विकेट हासिल किए।
इस क्रम में प्लेऑफ में पहुंचने वाली गौतम गम्भीर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने 96 विकेट हासिल किए जबकि पुणे वॉरियर्स के गेंदबाज महज 79 विकेट लेने में सफल रहे। यह इस संस्करण में किसी एक टीम द्वारा चटकाए गए सबसे कम विकेट हैं। नौ टीमों की तालिका में आठवें स्थान पर रही डेक्कन चार्जर्स टीम के खिलाफ सबसे अधिक 96 छक्के लगे। अगर क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स के लिए रिकार्ड छक्के लगाए तो इस टीम के खिलाफ 89 छक्के लगे।
इस संस्करण में नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने सबसे कम 59 छक्के दिए। जहां तक रन आउट की बात है तो इस संस्करण में अब तक दिल्ली डेयरडेविल्स ने सबसे अधिक 14 विपक्षी बल्लेबाजों को क्रिज तक पहुंचने नहीं दिया।
लीग स्तर पर कुल 25 मेडन ओवर फेके गए। इनमें से पांच डेयरडेविल्स के गेंदबाजों ने मेडन फेके। इस क्रम में मुम्बई इंडियंस (4) का नाम आता है। रॉयल चैलेंजर्स के गेंदबाज सिर्फ एक मेडन फेक सके।
लीग स्तर पर खेले गए कुल 72 मैचों में से 70 के नतीजे निकले। इनमें से 31 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत हुई जबकि 39 मौकों पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली। 32 मौकों पर टॉस जीतने वाली टीम जीती जबकि 38 मौकों पर टॉस जीतने वाली टीमों को हार मिली।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
