राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
रणजी ट्रॉफी: केरल ने झारखंड को पारी से हराया
मल्लपुरम (केरल), एजेंसी
First Published:24-12-12 05:35 PM
केरल ने पेरिंतलमन्ना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी ग्रुप-सी मुकाबले के तीसरे दिन सोमवार को झारखंड को पारी और 35 रनों से पराजित कर सात अंक हासिल किए।
झारखंड की पहली पारी 120 रनों पर सिमट गई थी। इसके जवाब में केरल ने अपनी पहली पारी में 325 रन बनाए थे। इस प्रकार केरल ने पहली पारी में 205 रनों की बढ़त हासिल की थी। झारखंड की दूसरी पारी 170 रनों पर सिमट गई।
झारखंड की ओर से दूसरी पारी में इशांक जग्गी ने सबसे अधिक 90 रन बनाए। इसके अलावा कुमार देवब्रत 23 और सनी गुप्ता 21 रन बनाकर आउट हुए। उसकी ओर से सौरभ तिवारी, शिव गौतम और शंकर राव एक-एक रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शाहबाज नदीम और जसकरन सिंह खाता भी नहीं खोल सके।
केरल की ओर से संदीप वॉरियर ने छह जबकि चोववाकरण शाहिद ने तीन विकेट झटके। उन्नीकृष्णनन मनुकृष्णन के खाते में एक विकेट गया। उल्लेखनीय है कि दूसरे दिन रविवार के खेल की समाप्ति पर झारखंड ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 37 रन बनाए थे।
00

केरल| रणजी ट्रॉफी| झारखंड
|
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
