सोमवार, 20 मई, 2013 | 09:12 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड से जीता पहला टेस्ट
एंटीगा, एजेंसी
First Published:30-07-12 12:31 PM
Last Updated:30-07-12 12:41 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
तेज गेंदबाज केमर रोच की कहर बरपाती गेंदबाजी और क्रिस गेल के तूफानी अर्धशतक की मदद से वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट मैच में नौ विकेट से हराकर दो मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

रोच ने 60 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि मैन ऑफ द मैच सुनील नारायन ने 91 रन देकर तीन और रवि रामपॉल ने 52 रन देकर दो विकेट लिये जिससे अच्छी शुरुआत के बावजूद न्यूजीलैंड अपनी दूसरी पारी में 272 रन ही बना पाया।

वेस्टइंडीज को इस तरह से पांचवें और अंतिम दिन जीत के लिये 46 ओवर में 102 रन का लक्ष्य मिला और उसने गेल के नाबाद 64 रन की मदद से 19.3 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 522 रन बनाकर 171 रन की बढ़त हासिल की थी। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 351 रन बनाये थे।

लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले गेल ने पहली पारी में शतक जमाया था। उन्होंने दूसरी पारी में 49 गेंद का सामना किया तथा आठ चौके और दो छक्के लगाये। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने कीरेन पावेल (30) के साथ पहले विकेट के लिये 77 रन की साझेदारी की।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने सोमवार सुबह तीन विकेट पर 199 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन रोच के आगे उसके बाकी बचे सात विकेट जल्दी निकल गये। कीवी टीम की तरफ से ब्रैंडन मैक्कुलम ने 84 और सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने 67 रन बनाये। आज आउट होने वाले बल्लेबाजों में विकेटकीपर बल्लेबाज क्रूगर वान विक ने सर्वाधिक 30 रन का योगदान दिया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°