खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
चयनकर्ताओं के समर्थन में आए अजहरुद्दीन
राजकोट, एजेंसी
First Published:12-12-12 01:39 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट के लिए भारतीय टीम से हरभजन सिंह और युवराज सिंह को बाहर करने के चयनकर्ताओं के फैसले का समर्थन किया।
अजहर ने हालांकि उम्मीद जताई कि ये दोनों जल्द ही टीम में वापसी करेंगे। इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि प्रदर्शन नहीं करने वाले खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने का चयनकर्ताओं का फैसला सही है।
उन्होंने कहा कि ये दोनों ही नहीं बल्कि उन सभी को आराम दिया जाना चाहिए जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। अजहर ने हालांकि कहा कि हरभजन और युवराज अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्हें निश्चित तौर पर भारतीय टीम में वापसी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनमें काफी क्रिकेट बचा है और निश्चित तौर पर वे राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे।
सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि सचिन महान खिलाड़ी हैं और उन्हें तथा चयनकर्ताओं को उनके भविष्य पर फैसला करने दीजिए। उन्होंने कहा कि इस पर फैसला करने के लिए कि किसे खेलना चाहिए और किसे संन्यास लेना चाहिए, चयन समिति सही इकाई है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
