UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
मैंने सचिन से काफी कुछ सीखा: धौनी
बेंगलुरु, एजेंसी
First Published:24-12-12 08:24 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से काफी कुछ सीखा है।
धौनी ने कहा कि क्रिकेट में सचिन के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सचिन ने 23 साल के करियर के बाद रविवार को वनडे को अलविदा कह दिया था। धौनी ने कहा कि मैंने जब भी मौका मिला, सचिन से वनडे में बल्लेबाजी करने की कला सीखी। मेरे लिहाज से उनका योगदान असीम है और उनके द्वारा खाली की गई जगह को भरना बहुत मुश्किल है।
कप्तान ने स्वीकार किया कि भारतीय टीम को निश्चित तौर पर सचिन की कमी खलेगी। धौनी ने कहा कि सचिन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं और ऐसे खिलाड़ी का स्थानापन्न खोजना बहुत मुश्किल काम है।
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने सचिन को वनडे से संन्यास न लेने को नहीं कहा, धौनी ने कहा कि यह सचिन का अपना फैसला है और यही कारण है कि हमने इस सम्बंध में कोई पहल नहीं की। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं।
40

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
