पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
एमएस धौनी ने क्यूरेटर से दूर किये मतभेद
कोलकाता, एजेंसी
First Published:05-12-12 03:27 PM
Last Updated:05-12-12 03:28 PM
पिछले एक पखवाड़े से चल रहे वाकयुद्ध के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और ईडन गार्डन के क्यूरेटर प्रबीर मुखर्जी ने बुधवार को इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरे टेस्ट की शुरूआत के साथ आपसी मतभेद दूर करने का फैसला किया।
लगातार तीसरी बार टॉस जीतने वाले धौनी सपाट पिच से खुश दिखे और उन्होंने मुखर्जी को ईडन का बॉस कहा। टॉस के बाद धौनी 83 वर्षीय मुखर्जी के पास गए और उनसे बात की। दोनों को ठहाके लगाते और एक-दूसरे के गले लगते देखा गया।
इस बातचीत के बाद मुखर्जी ने कहा कि धौनी ने मुझसे कहा कि आपको कभी मैंने बुरा बोला है दादा। आप यहां के बॉस हो। पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने विकेट की तारीफ करते हुए कहा कि यह अब तक सीरीज का सबसे अच्छा विकेट है।
करीब 70,000 की क्षमता वाले इस स्टेडियम पर हालांकि 80 फीसदी सीटें खाली थीं। इस मैदान पर सचिन तेंदुलकर के मैदान पर उतरने के बाद दर्शक आते दिखाई देने लगे।
दर्शक दीर्घा में नारी कांट्रेक्टर और टेड डैक्सटर भी मौजूद थे। बंगाल क्रिकेट संघ ने उनका स्वागत किया था। दोनों भारत और इंग्लैंड की टीम के सबसे उम्रदराज पूर्व कप्तान हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
