अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी आतंकी हमले के लिहाज से संवेदनशील है अमरनाथ यात्रा नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
उत्तराखंड में अभी भी फंसे हैं 62,000 तीर्थयात्री
कोयला आवंटन मामले में एक और मामला दर्ज
'दुनिया को दिखेगा बदला हुआ कोहली'
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:01-01-13 02:02 PM
बीते वर्ष क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले विराट कोहली के व्यवहार को लेकर महान सुनील गावस्कर ने भी शिकायत थी, लेकिन इस युवा क्रिकेटर के कोच राजकुमार शर्मा ने वादा किया कि नये साल में दुनिया को बदला हुआ कोहली दिखायी देगा।
कोहली को इस समय कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धौनी का सर्वश्रेष्ठ विकल्प माना जा रहा है। गावस्कर का भी मानना है कि दिल्ली का यह क्रिकेटर कप्तान बनने पर टीम में मंसूर अली खां पटौदी जैसा जज्बा और ऊर्जा भर सकता है, लेकिन उन्होंने शिकायत की थी कि शतक जमाने या कोई उपलब्धि हासिल करने के बाद कोहली जिस तरह का व्यवहार करते हैं वह उन्हें पसंद नहीं है।
शर्मा ने हालांकि कहा कि अब कोहली परिपक्व हो गया है और आगे ऐसा व्यवहार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मैंने उसे समझा दिया है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि वह आगे से ऐसा नहीं करेगा। वह अभी तक काफी युवा था और बहुत जल्दी जोश में आ जाता था, लेकिन अब वह परिपक्व हो गया है और नये साल में आपको पूरी तरह से बदला हुआ कोहली दिखेगा।
वर्ष 2012 में जब भारत के दिग्गज बल्लेबाज देश और विदेश में रन बनाने के लिये जूझते रहे तब कोहली ने तीनों प्रारूपों में सर्वाधिक रन बनाकर खुद को बेहतर बल्लेबाज साबित किया। उन्होंने नौ टेस्ट मैच में 49.21 की औसत और तीन शतकों की मदद से 689 रन बनाये।
कोहली के टेस्ट मैचों में इस प्रदर्शन को देखकर अब उन्हें धौनी की जगह टेस्ट कप्तान बनाने की मांग उठने लगी है। शर्मा मानते हैं कि यह 24 वर्षीय बल्लेबाज इसके लिये तैयार है, लेकिन वह चाहते हैं कि उनका यह स्टार शिष्य कप्तानी पर कम और अपनी बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान लगाये।
उन्होंने कहा कि यह (कोहली को कप्तान बनाने का) फैसला चयनकर्ताओं को करना है। मैं समझता हूं कि अब वह इस जिम्मेदारी के लिये तैयार है, लेकिन मैंने उसे यही सलाह दी है कि वह कप्तानी के बारे में ज्यादा नहीं सोचे और केवल रन बनाने पर ध्यान केंद्रित करे।
कोहली ने वर्ष 2012 में केवल 17 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 68.40 की औसत से 1026 रन बनाये जिसमें पांच शतक शामिल हैं। बीते साल उनसे अधिक रन केवल श्रीलंका के कुमार संगकारा (1184) और तिलकरत्ने दिलशान (1119) ने बनाये, लेकिन इन दोनों ने कोहली से 14 मैच अधिक खेले।
शर्मा को विश्वास है कि कोहली की यह फॉर्म 2013 में भी बरकरार रहेगी। उन्होंने कहा कि बीता साल उसके लिये बहुत अच्छा रहा और मैं चाहता हूं कि वह आगे भी निरंतर अच्छा प्रदर्शन करता रहे। मुझे विश्वास है कि 2013 में वह बेहतर परिणाम देगा।
कोहली ने टेस्ट और वनडे की तरह टी20 में भी वर्ष 2012 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 14 मैच की 13 पारियों में 39.25 की औसत से 471 रन बनाये। वह महज एक रन से सर्वाधिक रन बनाने वाले मार्टिन गुप्टिल की बराबरी करने से चूक गये। कोहली ने इस बीच छोटे प्रारूप में चार अर्धशतक भी लगाये।
11

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
