UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
वसीम ने मुझे इनस्विंगर फेंकने के लिये कहा: जुनैद
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-01-13 04:15 PM
भारत दौरे पर पाकिस्तान के सबसे सफल तेज गेंदबाज जुनैद खान ने बताया कि महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने उन्हें भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरियां बताई थीं जिससे उन्हें काफी मदद मिली।
जुनैद ने लाहौर रवाना होने से पहले कहा कि मैं हमेशा अच्छी रफ्तार से आउटस्विंगर फेंकने पर भरोसा करता हूं। वसीम भाई ने मुझे बताया कि भारत के दाहिने हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ इनस्विंगर उपयोगी साबित होगी।
उन्होंने कहा कि बायें हाथ के तेज गेंदबाज के लिये दाहिने हाथ के बल्लेबाजों को इस तरह की गेंद फेंकना स्वाभाविक है। वीरेंद्र सहवाग जैसा कोई बल्लेबाज यदि बाहर जाती गेंदों को भांप ले तो गेंदबाज की खैर नहीं। मैंने अपना होमवर्क किया और देखा कि सहवाग को भीतर की ओर आती गेंदों पर दिक्कत हो रही थी।
पाकिस्तान के लिये आठ टेस्ट और 16 वनडे खेल चुके जुनैद ने कहा कि मैंने अपने मुख्य गेंदबाजी कोच मोहम्मद अकरम के साथ भीतर की ओर आती गेंदों पर अधिक मेहनत करना शुरू किया। तीन मैचों में जुनैद ने सहवाग, गौतम गंभीर और युवराज सिंह को एक-एक बार आउट किया, जबकि विराट कोहली का विकेट तीनों बार लिया।
उन्होंने कहा कि मुझ पर कभी अच्छे प्रदर्शन का दबाव नहीं था। मुझे दूसरे छोर से मोहम्मद इरफान और उमर गुल से काफी मदद मिली। यह सामूहिक प्रयास था। एबटाबाद से ताल्लुक रखने वाले इस गेंदबाज ने कहा कि रफ्तार से अधिक अहम स्विंग है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
